दुनिया

युद्धग्रस्त इजरायल के PM नेतन्याहू को ऐसा क्या हुआ, जो हो रही उनकी सर्जरी

Benjamin Netanyahu Surgery: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के प्रोस्टेट को हटाने संबंधी सर्जरी रविवार को की जाएगी। 75 वर्षीय नेतन्याहू हाल के वर्षों में कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इजराइल के राबिन मेडिकल सेंटर में ऑन्कोलॉजी यूरोलॉजी सेवा के प्रमुख डॉ. शे गोलान ने इजराइली आर्मी रेडियो को बताया कि 70 और 80 की उम्र के पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ने से होने वाली जटिलताएं आम हैं।

Image

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

Photo : AP

Benjamin Netanyahu Surgery: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के प्रोस्टेट को हटाने संबंधी सर्जरी रविवार को की जाएगी। 75 वर्षीय नेतन्याहू हाल के वर्षों में कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा है। उन्होंने पूरी तरह से स्वस्थ और ऊर्जावान नेता के रूप में अपनी सार्वजनिक छवि को मजबूत करने के लिए काफी प्रयास किए हैं।

अस्पताल में रहेंगे नेतन्याहू

हालांकि, इजरायल के सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले नेता के रूप में कार्यभार का दबाव उनके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। नेतन्याहू के वकील अमित हदाद ने अदालत को बताया कि इजरायली प्रधानमंत्री को सर्जरी के दौरान पूरी तरह से बेहोश रखा जाएगा और उन्हें 'कई दिनों' के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इसलिए इस सप्ताह होने वाली उनकी तीन दिन की गवाही को रद्द किया जाए। अदालत ने उनकी अपील को मंजूरी दे दी।

क्यों हो रही सर्जरी?

एक अधिकारी के अनुसार, जब तक नेतन्याहू इस प्रक्रिया से गुजरेंगे, तब तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री उनका कार्यभार संभालेंगे। हालांकि, यह तत्काल स्पष्ट नहीं है कि यह पद कौन संभालेगा। बुजुर्ग पुरुषों में प्रोस्टेट संबंधी समस्याएं आम हैं और इनसे वे जल्दी ठीक हो सकते हैं।

नेतन्याहू के कार्यालय के अनुसार, इजराइली नेता को बुधवार को मूत्र मार्ग में संक्रमण का पता चला था। संक्रमण का एंटीबायोटिक दवाओं से सफलतापूर्वक इलाज किया गया, लेकिन रविवार को एक प्रक्रिया के तहत उनके प्रोस्टेट को हटा दिया जाएगा।

नेतन्याहू की होगी एंडोस्कोपिक सर्जरी

इजराइल के राबिन मेडिकल सेंटर में ऑन्कोलॉजी यूरोलॉजी सेवा के प्रमुख डॉ. शे गोलान ने इजराइली आर्मी रेडियो को बताया कि 70 और 80 की उम्र के पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथि बढ़ने से होने वाली जटिलताएं आम हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई प्रोस्टेट ग्रंथि के कारण मूत्र विसर्जन में उत्पन्न हो सकती है, जो संक्रमण या अन्य जटिलताओं का कारण बन सकता है।

गोलान ने कहा कि नेतन्याहू के मामले में प्रोस्टेट कैंसर नहीं है, इसलिए डॉक्टर संभवतः एंडोस्कोपिक सर्जरी करेंगे। उन्होंने बताया कि यह सर्जरी लगभग एक घंटे तक चलती है और इससे व्यक्ति जल्द ही ठीक हो सकता है। नेतन्याहू को पहले भी कुछ स्वास्थ्य समस्याएं रही हैं, जिनमें हृदय संबंधी बीमारी भी शामिल है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article