दक्षिण कोरिया में कैसे क्रैश हुआ 15 साल पुराना विमान? जिसमें 179 ने गंवाई जान; तस्वीरों में देखें भयावह मंजर

South Korea Plane Crash: दक्षिण कोरिया के मुआन शहर में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम 176 लोगों की मौत हो गई। दक्षिण कोरिया में अबतक का यह सबसे वीभत्स प्लेन हादसों में से एक है। देश की राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने बताया कि बचाव दल मुआन शहर स्थित इस हवाई अड्डे पर 'जेजू एयर' यात्री विमान से लोगों को निकालने की कोशिश में जुटा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विमान में 181 यात्री सवार थे।

Slideshow/s by: अनुराग गुप्ताUpdated Dec 29 2024, 18:38 IST
कैसे क्रैश हुआ विमान?01 / 06

कैसे क्रैश हुआ विमान?

दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पश्चिमी काउंटी मुआन शहर में 'जेजू एयर' का एक विमान लैंडिंग के समय रनवे से फिसलकर एक बाड़े की दीवार से टकरा गया। 181 यात्रियों में से कम से कम 179 लोगों की मौत हो गई।

कितना पुराना था विमान?02 / 06

कितना पुराना था विमान?

परिवहन मंत्रालय ने बताया कि विमान 15 वर्ष पुराना बोइंग 737-800 जेट था, जो बैंकॉक से लौट रहा था और दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजकर तीन मिनट पर हुई।

पक्षी के टकराने की संभावना03 / 06

पक्षी के टकराने की संभावना

मुआन में हुए घातक विमान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने विमान के इंजन में आग की लपटें देखी और विस्फोटों की आवाजें सुनी। संभावना जताई जा रही है कि पक्षी के टकराने से लैंडिंग गियर में खराबी हो सकती है।

क्या लैंडिंग गियर के बिना उतरा विमान?04 / 06

क्या लैंडिंग गियर के बिना उतरा विमान?

स्थानीय टीवी स्टेशनों द्वारा प्रसारित वीडियो में विमान को बिना लैंडिंग गियर लगाए उतरने का प्रयास करते हुए दिखाया गया है। अधिकारियों का मानना ​​है कि लैंडिंग गियर में खराबी, संभवतः पक्षी के टकराने के कारण हुई, जो दुर्घटना का कारण हो सकती है।

हादसे की जांच शुरू05 / 06

हादसे की जांच शुरू

अन्य स्थानीय टीवी चैनलों द्वारा प्रसारित वीडियो में विमान से काले धुएं का गुबार उठते देखा गया। पुलिस और अग्निशमन अधिकारी सटीक कारण का पता लगाने के लिए मौके पर जांच कर रहे हैं।

तबाह हो गया विमान06 / 06

तबाह हो गया विमान

मुआन अग्निशमन केंद्र के प्रमुख ली जियोंग-ह्योन ने बताया कि विमान पूरी तरह से नष्ट हो गया है और मलबे के बीच केवल 'टेल असेंबली' ही पहचानी जा सकती है। ली ने बताया कि कर्मचारी दुर्घटना के कारणों के बारे में विभिन्न संभावनाओं की जांच कर रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!