तार-तार हुआ सीजफायर! इजरायल ने लेबनान पर फिर की बमबारी तो भड़का हिजबुल्लाह; दे दी गंभीर चेतावनी

Israel Lebanon Ceasefire: इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर एक बार फिर कहर बरपाया है। इजरायली सेना के मुताबिक, दक्षिणी लेबनान में हवाई और जमीनी हमले किए गए हैं।

Israel Lebanon Ceasefire: इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों के सीजफायर का ऐलान होने के बावजूद हमले नहीं रुके हैं। इजरायली सेना ने दावा किया कि उसने दक्षिणी लेबनान में हवाई और जमीनी हमले किए हैं। इजरायली सेना के मुताबिक, यह कार्रवाई तब की गई जब उसने ऐसे कई मामलों की पहचान की, जिनमें हिजबुल्लाह के लड़ाकों ने युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करते हुए उन इलाकों के पास आने की कोशिश की, जहां इजरायली सैनिक तैनात हैं।

Lebanon Israel Iran War

इजरायल ने लेबनान पर फिर किया हमला

येलो लाइन तक पहुंचे लड़ाके

इजरायली सेना ने पहली बार कथित तौर 'येलो लाइन' का जिक्र किया और दावा किया हिजबुल्लाह के लड़ाके उत्तर दिशा से इस लाइन के करीब पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिनों के सीजफायर का ऐलान किया था उसमें किसी भी 'येलो लाइन' का कोई उल्लेख नहीं था, जो इसी सप्ताह लागू हुआ है।

End of Feed