दुनिया

होर्मुज में ईरान का एक्शन, गनबोट्स से गुजर रहे टैंकर पर गोलीबारी, तेहरान एक बार फिर बंद कर चुका जलमार्ग

Iran gunboats fired: ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड की दो 'गनबोट' ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक टैंकर पर गोलीबारी की। ईरान द्वारा इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर प्रतिबंध फिर से लागू करने की घोषणा के बाद यह घटना हुई।

Image

होर्मुज में तनाव बढ़ा: ईरानी गनबोट्स ने की टैंकर पर गोलीबारी, दोबारा तेहरान ने लगाई जलमार्ग पर पाबंदी

Hormuz Tension: ब्रिटेन की सेना ने शनिवार को कहा कि ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड की दो 'गनबोट' ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक टैंकर पर गोलीबारी की। ईरान द्वारा इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर प्रतिबंध फिर से लागू करने की घोषणा के बाद यह घटना हुई।

'यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन सेंटर' ने कहा कि टैंकर को कोई नुकसान नहीं हुआ और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। इसने हालांकि जहाज या उसके गंतव्य के बारे में जानकारी नहीं दी।

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) एजेंसी ने शनिवार को बताया कि उसे ओमान से 20 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में एक टैंकर पर गोलीबारी की रिपोर्ट मिली है। एजेंसी के अनुसार, यह गोलीबारी 'ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) से जुड़ी दो गनबोट्स' द्वारा की गई थी। एक अलग घटना में, UKMTO ने बताया कि उसे ओमान से 25 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में एक कंटेनर जहाज पर किसी अज्ञात वस्तु (प्रोजेक्टाइल) के टकराने की रिपोर्ट मिली है।

ANI ने रॉयटर्स के हवासे से कहा, 'शिपिंग डेटा के अनुसार, शुक्रवार को 50 दिनों की नाकेबंदी हटने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से एक दर्जन से अधिक टैंकर जिनमें तीन प्रतिबंधित जहाज भी शामिल थे, वह गुजरे। हालांकि, शनिवार को ईरान ने फिर से प्रतिबंध लगा दिए और कुछ जहाजों पर गोलीबारी भी की

ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज

ईरान ने शनिवार को घोषणा की कि वह अमेरिकी नाकेबंदी के जवाब में जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध फिर से लागू कर रहा है। यह घोषणा सुबह की गई, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी नाकेबंदी तब तक 'पूरी तरह प्रभावी बनी रहेगी', जब तक तेहरान अमेरिका के साथ समझौते पर नहीं पहुंचता, जिसमें उसके परमाणु कार्यक्रम का मुद्दा भी शामिल है।

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने संबंधी फैसले को लेकर तुरंत पलटी मारते हुए शनिवार को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर दोबारा प्रतिबंध लगा दिये। उसने यह फैसला तब किया जब इससे पहले अमेरिका ने कहा कि इस कदम से उसकी नाकेबंदी समाप्त नहीं होगी। देश की संयुक्त सैन्य कमान ने शनिवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण पहले की स्थिति में लौट आया है ... और अब यह सशस्त्र बलों के कड़े प्रबंधन और नियंत्रण में है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article