IDF का दावा- तेहरान हमले में अली लारीजानी ढेर, 'बासिज' फोर्स चीफ को भी मार गिराया!

इजराइली सेना ने अपने बयान में कहा, बासिज बल ईरानी आतंकी शासन की सशस्त्र व्यवस्था का हिस्सा है। उसने कहा कि ईरान में आंतरिक विरोध प्रदर्शनों के दौरान, खासकर हाल के समय में जब प्रदर्शन तेज हुए तो सुलेमानी के नेतृत्व में बासिज बलों ने दमन की मुख्य कार्रवाई की थी...

Israel Attacks Iran: इजराइल का दावा है कि ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी को इजराइल के हमले में मार गिराया गया है। इजराइल के रक्षा मंत्री ने मंगलवार को कहा कि इजराइली सेना ने रात भर चले हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी को मार गिराया। इस्राएल काट्ज ने यह घोषणा की। इजराइली सेना ने यह भी घोषणा की कि उसने रिवोल्यूशनरी गार्ड के स्वयंसेवी बासिज बल के प्रमुख गुलाम रजा सुलेमानी को मार गिराया है। 28 फरवरी को हुए हमले में 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद, इन हत्याओं से एक बार फिर ईरानी धर्मतंत्र से शीर्ष नेताओं का सफाया हो गया है।

Basij force cheif

इजराइल का दावा, बासिज फोर्स प्रमुख को मार गिराया

'बासिज' चीफ गुलामर जा सुलेमानी ढेर

इजराइल ने कहा कि उसने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के स्वयंसेवी बल 'बासिज' के प्रमुख गुलाम रजा सुलेमानी को मार गिराया है। इस बल को ईरान में प्रदर्शनों को दबाने के लिए एक अहम बल माना जाता है। इजराइली सेना ने कहा कि सोमवार को किए गए एक हमले में सुलेमानी मारा गया। बहरहाल, ईरान ने अभी तक सुलेमानी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

End of Feed