इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध से कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं वहां से कई वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें हर ओर तबाही का आलम नजर आ रहा है, ऐसे ही इजराइली महिला कमांडो ने मास हमले से हुई भयंकर तबाही का वीडियो दिखाया है जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि युद्ध के दुष्परिणाम कितने भयानक होते हैं।
सामने आई हमास हमले से हुई भयंकर तबाही
वहीं इस सबके बीच इजराइल की सेना ने कहा है कि वह गाजा में संभावित जमीनी अभियान की तैयारी कर रही है लेकिन देश के नेताओं ने इस संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं लिया है।
इजराइल ने लगभग 360,000 रिजर्व सैनिक बुलाए हैं
लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेच ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को बताया कि बल 'जमीनी अभियान की तैयारी कर रहे हैं..।' इज़राइल ने लगभग 360,000 रिजर्व सैनिक बुलाए हैं और सप्ताहांत में हमास की ओर से किए गए घातक हमलों के बदले में भीषण कार्रवाई की चेतावनी दी है।
अबतक दोनों ओर से 2500 से अधिक जानें जा चुकी हैं
उधर गाजा के निवासी बिजली आपूर्ति बंद होने और रात अंधेरे में बिताने के बाद बृहस्पतिवार को किराने की दुकानों पर कतारबद्ध दिखे। वहीं, इजराइल ने इलाके पर नए सिरे से हवाई हमला किया और कहा कि वह संभावित जमीनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।अंतरराष्ट्रीय सहायता समूहों ने चेतावनी दी है कि इजराइल द्वारा गाजा में खाने-पीने के सामान, पानी, ईंधन और बिजली की आपूर्ति रोके जाने के बाद इलाके में मौतों की संख्या बढ़ सकती है। फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास द्वारा गत शनिवार की सुबह इजराइल में घुसकर किए गए हमले के बाद युद्ध भड़क गया है और अबतक दोनों ओर से 2500 से अधिक जानें जा चुकी हैं।
इजराइल ने गाजा में जवाबी बमबारी की है
हमास द्वारा गत सप्ताहांत इजराइल पर हजारों रॉकेट दागे जाने के बाद इजराइल ने गाजा में जवाबी बमबारी की है। वहीं आंतकवादी समूह ने एक आकलन के मुताबिक इजराइल के 150 लोगों को बंधक बनाया है। हवाई हमले से हुए विनाश से डरे फलस्तीनी पहले ही अपना सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर जाने की कोशिश कर रहे हैं।
