इजराइल ने गाजा पर अचानक बोला हमला, दो बच्चों और एक गर्भवती महिला समेत 12 लोगों की मौत, कहा- पहले का था बदला बाकी

Israel Attack Gaza: गाजा में नुसेरात के शहरी शरणार्थी शिविर में एक घर पर हुए हमले में चार लोग मारे गए, जिनमें करीब 30 साल का एक दंपति और उसका 10 वर्षीय बेटा शामिल है।अस्पताल के अनुसार महिला गर्भवती थी और गर्भ में जुड़वा शिशु थे।

Israeli attack in Gaza: युद्ध प्रभावित गाजा पट्टी में रविवार को इजराइली हवाई हमले में दो लड़कों, एक गर्भवती महिला और आठ पुलिस अधिकारियों समेत कम से कम 12 फलस्तीनी मारे गए। अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अल-अक्सा शहीद अस्पताल ने बताया कि रविवार सुबह गाजा में नुसेरात के शहरी शरणार्थी शिविर में एक घर पर हुए हमले में चार लोग मारे गए, जिनमें करीब 30 साल का एक दंपति और उसका 10 वर्षीय बेटा शामिल है।

इजराइल ने गाजा पर अचानक बोला हमला, दो बच्चों और एक गर्भवती महिला समेत 12 लोगों की मौत

इजराइल ने गाजा पर अचानक बोला हमला, दो बच्चों और एक गर्भवती महिला समेत 12 लोगों की मौत

अस्पताल के अनुसार महिला गर्भवती थी और गर्भ में जुड़वा शिशु थे। चौथे मृतक 15 वर्षीय एक किशोर को नुसेरात के अवदा अस्पताल ले जाया गया। हमास शासित गृह मंत्रालय ने बताया कि रविवार दोपहर एक और हमला किया गया तथा जावैदा शहर के प्रवेश द्वार पर दक्षिण-उत्तर सलाह अल-दीन मार्ग एक पुलिस वाहन को निशाना बनाया गया।

End of Feed