Israel-Hamas War: इजरायली सेना ने मारे Hamas के 1500 आतंकी, हिल गया Gaza, देख लें ये Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 10, 2023, 08:37 PM IST

इजराइल के युद्धक विमानों ने युद्ध के चौथे दिन मंगलवार सुबह गाजा सिटी में लगातार बमबारी की जो आतंकवादी संगठन हमास द्वारा संचालित सरकार का केंद्र है। यह कार्रवाई तब की गयी है जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस्लामिक आतंकवादी समूह से ऐसा बदला लेने का संकल्प लिया है जिसकी 'गूंज कई पीढ़ियों तक सुनायी देगी।'

Israel-Hamas War: इजरायल ने गाजा में 1707 ठिकानों को तबाह कर दिया, इजरायल ने 23 ऐसी इमारतों पर भी हमला किया, जहां हमास के आतंकियों का ठिकाना था, इजराइल ने 1500 हमास आतंकियों के शव मिलने की पुष्टि की है। गौर हो कि इजराइल ने गाजा में हमले तेज कर दिए हैं और इसके लिए 3,00,000 अतिरिक्त सैनिक तैनात किए हैं।

पिछले चार दिन से जारी इस युद्ध में कम से कम 1,600 लोगों की मौत हो चुकी है। इजराइल की सड़कों पर कई दशकों में पहली बार ऐसा खूनखराबा देखा गया और इसके जवाब में गाजा में कई इलाके नेस्तनाबूद कर दिए गए।हमास ने यह कहकर तनाव और बढ़ा दिया है कि अगर बिना पूर्व चेतावनी के नागरिकों को निशाना बनाकर हमले किए जाते हैं, तो वह बंधक बनाए गए इजराइलियों को मौत के घाट उतार देगा।

End of Feed