दुनिया

लाहौर में हवा हो गई है इतनी जहरीली कि कंप्लीट शटडाउन की तैयारी में पाक सरकार, हालत बेकाबू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 10, 2023, 09:14 PM IST

स्विटजरलैंड की एक वायु गुणवत्ता प्रौद्योगिकी कंपनी ‘आईक्यूएयर’ ने कहा कि लाहौर सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाले दुनिया के 109 शहरों में शीर्ष पर है। प्रांतीय राजधानी में सोमवार को अमेरिकी वायु गुणवत्ता सूचकांक 175 दर्ज किया गया।

Image

लाहौर में प्रदूषण से स्थिति खराब (फाइल फोटो- Pixabay)

पाकिस्तान के लाहौर शहर में हवा इतनी जहरीली हो गई है कि सरकार लाहौर को पूरी तरह से बंद करने की तैयारी कर रही है। लाहौर में हवा की गुणवता दिन ब दिन खराब होती जा रही है, जिसके कारण अब कोविड जैसे प्रतिबंध लगाने की बात कही जा रही है।

कोविड-19 जैसे प्रतिबंध

पाकिस्तान की पंजाब सरकार हवा की गुणवत्ता खराब होने के मद्देनजर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाहौर में कोविड-19 जैसे प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के हवाले से ‘जियो न्यूज’ ने खबर में बताया कि अधिकारी बुधवार को पूर्ण बंद की घोषणा कर सकते हैं, जिसके तहत सभी स्कूल, बाजार और कारखाने बंद रहेंगे।

क्या है तैयारी

शहर के आयुक्त ने कहा कि लाहौर मंडल में खराब वायु गुणवत्ता से निपटने को लेकर दो महीने के लिए घर से काम करने की नीति की घोषणा की जा सकती है।व्यापारियों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है। बैठक में बुधवार को बाजार बंद रखने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। आयुक्त मोहम्मद अली रंधावा ने कहा-"व्यापारी चाहे तो वे रविवार को बाजार खुले रख सकते हैं।"

कारखानों पर भारी जुर्माना

खबर में बताया गया कि नयी नीति के तहत सरकारी विभाग बुधवार को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करेंगे। खबर में बताया कि प्रशासन को कानून का उल्लंघन करने वाले कारखानों पर भारी जुर्माना लगाने और निर्देशों की लगातार अनदेखी करने पर उन्हें बंद करने के लिए कहा गया है।

लाहौर की हवा सबसे खराब

इस बीच, स्विटजरलैंड की एक वायु गुणवत्ता प्रौद्योगिकी कंपनी ‘आईक्यूएयर’ ने कहा कि लाहौर सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाले दुनिया के 109 शहरों में शीर्ष पर है।प्रांतीय राजधानी में सोमवार को अमेरिकी वायु गुणवत्ता सूचकांक 175 दर्ज किया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article