Gaza War: गाजा में फिर कहर बरपा रहा इजराइल, एयर स्ट्राइक में 23 लोगों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 26, 2024, 09:37 AM IST

Israeli Air strikes in Gaza: गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमलों में 23 फिलिस्तीनी मारे गए। गाजा में सिविल डिफेंस के प्रवक्ता महमूद बसल ने कहा कि इजरायली विमानों ने उत्तरी गाजा शहर में अल-मुहब्बन स्कूल के अंदर विस्थापित व्यक्तियों के लिए बने टेंट को निशाना बनाया।

Israeli Air strikes in Gaza: इजराइल ने एक बार फिर गाजा पर कहर बरपाया है। फिलिस्तीनी सूत्रों ने बताया कि गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमलों में 23 फिलिस्तीनी मारे गए। गाजा में सिविल डिफेंस के प्रवक्ता महमूद बसल ने सिन्हुआ को बताया कि इजरायली विमानों ने उत्तरी गाजा शहर में अल-मुहब्बन स्कूल के अंदर विस्थापित व्यक्तियों के लिए बने टेंट को निशाना बनाया। बसल ने बताया कि नागरिक सुरक्षा दल ने इजरायली हमलों के बाद स्कूल से सात शव और 25 घायल व्यक्तियों को बरामद किया, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। स्थानीय सूत्र और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंट में आग लग गई और बमबारी में कुछ शव क्षत-विक्षत हो गए।

Israeli Air strikes in Gaza

इजराइल के हवाई हमलों में 22 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत

हमास के सदसयों को निशाना बनाने के लिए इजराइल ने किया हमला

इजरायली सेना ने एक प्रेस बयान में कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए इजरायली वायु सेना के एक विमान ने गाजा शहर के अल-फुरकान इलाके में हमास के एक सदस्य को निशाना बनाया। दावा किया गया कि सेना ने पूरी सावधानी बरती। आम नागरिकों को ध्यान में रख हमले किए गए। उत्तरी गाजा के बेत हनौन शहर में विस्थापित लोगों के शेल्टर होम पर इजरायली बमबारी में चार लोग मारे गए, जबकि पैरामेडिक्स ने जबालिया के पूर्व में फिलिस्तीनियों के एक समूह को निशाना बनाकर इजरायली बमबारी में चार और लोगों की मौत की सूचना दी।

End of Feed