दुनिया

सीरिया में सत्ता पर काबिज इस्लामवादियों और असद समर्थकों के बीच संघर्ष, 6 लड़ाकों की हुई मौत

Syria: असद के पतन के बाद से बदले की कार्रवाई में दर्जनों सीरियाई लोग मारे जा चुके हैं। इस बीच सीरिया पर कब्जा करने वाले इस्लामवादियों और देश के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार के समर्थकों के बीच संघर्ष में 6 इस्लामी लड़ाकों के मारे जाने की खबर है।

Image

सीरिया में इस्लामवादियों और असद समर्थकों के बीच संघर्ष में 6 लड़ाकों की मौत

Photo : Twitter

Syria: सीरिया पर कब्जा करने वाले इस्लामवादियों और देश के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार के समर्थकों के बीच संघर्ष में 6 इस्लामी लड़ाके मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानी संस्था ने यह जानकारी दी। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि हयात तहरीर अल-शाम या एचटीएस के ये लड़ाके पूर्ववर्ती असद सरकार में अधिकारी रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने की कोशिश करते समय मारे गए। इस पूर्व अधिकारी पर हजारों कैदियों के खिलाफ मृत्युदंड और मनमाने फैसले जारी करने का आरोप है।

अल्पसंख्यक अलावी समुदाय के लोगों की सीरिया में हो रही हत्या

एचटीसी ने असद को इस माह की शुरुआत में अपदस्थ करने वाले आश्चर्यजनक हमले का नेतृत्व किया था। कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों के अनुसार, असद को अपदस्थ किए जाने के बाद से बदला लेने के लिए की गई कार्रवाइयों में काफी संख्या में सीरियाई मारे गए हैं, जिनमें से अधिकतर अल्पसंख्यक अलावी समुदाय के हैं। अलावी समुदाय शिया इस्लाम की एक शाखा है जिससे असद संबंधित हैं। राजधानी दमिश्क में अलावी प्रदर्शनकारियों और सुन्नी प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई हुई और गोलियों की आवाजें सुनी गईं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article