Israel War News: हाल ही में हुए युद्धविराम समझौते के बावजूद इजरायल लेबनान पर अपनी मिसाइलों से रहर बरसा रहा है आज फिर उसने दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले किए। इन हमलों में नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में लेबनानी सेना के तीन अधिकारी भी शामिल हैं। इन ताजा हमलों के बाद क्षेत्र में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है।
लेबनान में हिज्बुल्लाह के खिलाफ जारी हमले
लेबनानी सेना ने बताया कि सुबह दक्षिणी लेबनान के नबातियेह और मरजायून को जोड़ने वाली सड़क पर हुए एक हवाई हमले में एक ब्रिगेडियर जनरल, एक कैप्टन और एक अन्य सैनिक की मौत हो गई। हालांकि सेना ने अभी उनके नाम जारी नहीं किए हैं। इसके अलावा,दक्षिणी गांव सकसकियाह में भी एक अन्य हवाई हमला हुआ। इन हमले में छह लोगों की मौत हो गई,जबकि चार अन्य घायल हो गए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- क्या ईरान के 'मास्टरस्ट्रोक' से फंसे ट्रंप? US राष्ट्रपति के 'गले की हड्डी' बनी तेहरान की यह शर्त
आईडीएफ के हमलों के बाद लेबनान ने इजरायल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लेबनानी सेना ने अपने बयान में कहा कि इजरायल की लगातार और जानबूझकर की जा रही आक्रामक कार्रवाई देश,उसकी जनता और सेना के संकल्प को और मजबूत कर रही है। हालांकि,इजरायल की सेना ने लेबनानी सैनिकों की मौत वाले हमले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।
युद्धविराम पर विवाद, ईरान-लेबनान में भी तनातनी
हाल में अमेरिका की मध्यस्थता से इजरायल और लेबनान सरकार के बीच नया युद्धविराम समझौता हुआ था। लेबनान सरकार का आरोप है कि हिजबुल्लाह ने देश को युद्ध में धकेला,जबकि वह उसे निरस्त्र करने की कोशिश कर रही थी। हालांकि हिज्बुल्लाह ने इस समझौते को स्वीकार नहीं किया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- US Iran Conflict: अमेरिकी सेना ने ईरान के 4 ड्रोन मार गिराए, रडार ठिकानों पर किया भीषण हमला; स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फिर बढ़ा तनाव
