दुनिया

Israel News: 'बंधक बनाए गए बच्चों की हुई पहचान, लेकिन Hamas का दिया शव उनकी मां का नहीं'

Returned Body Is Not Bibas Mother: इजराइल ने कहा कि लौटाया गया शव केफिर बिबास की मां का नहीं है, इजराइली सेना ने कहा कि उसने एरियल और केफिर के अवशेषों की पहचान कर ली है, जो शिरी के दो बेटे हैं, जिन्हें आतंकवादी समूह ने बंधक-कैदी अदला-बदली के तहत सौंपा था।

Image

इजराइल ने कहा कि लौटाया गया शव केफिर बिबास की मां का नहीं है (फाइल फोटो)

Returned Body Is Not Bibas Mother: इजराइली सेना ने शुक्रवार को बताया कि बंधक बनाये गये दो बच्चों के शवों की पहचान कर ली गई है लेकिन हमास द्वारा दिया गया एक अन्य शव इन लड़कों की मां का नहीं है। हमास चरमपंथियों ने युद्ध विराम समझौते के तहत बृहस्पतिवार को ये चार शव सौंपे थे।इजराइल ने 83 वर्षीय ओडेड लिफ्शिट्ज का शव प्राप्त होने की पुष्टि की। ओडेड को हमास द्वारा सात अक्टूबर 2023 को किए गए हमले के दौरान अगवा कर लिया गया था। इन हमलों के बाद इजराइल और हमास के बीच युद्ध शुरू हो गया था।

इजराइली रक्षा बलों ने एक बयान में बताया कि दो बच्चों- एरियल और केफिर बिबास के शवों की पहचान 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन' ने इजराइल पुलिस के सहयोग से की और उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। बयान के मुताबिक, बंधक बनाए गए इन बच्चों नवंबर 2023 में हत्या कर दी गयी थी।

'सौंपा गया एक अन्य शव उन लड़कों की मां शिरी बिबास या किसी अन्य बंधक का नहीं'

सेना ने साथ ही बताया कि सौंपा गया एक अन्य शव उन लड़कों की मां शिरी बिबास या किसी अन्य बंधक का नहीं है। इजराइली सेना ने शुक्रवार की सुबह एक बयान में कहा, 'हमास चरमपंथी संगठन ने समझौते का गंभीर उल्लंघन किया है। समझौते के तहत हमास चार मृतक बंधकों को वापस करने के लिए बाध्य है।' सेना के मुताबिक, 'हम मांग करते हैं कि हमास हमारे सभी बंधकों के साथ शिरी को भी घर वापस भेजे।' हमास ने इजराइल के इस बयान पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी कि शव लड़कों की मां का नहीं था।

संयुक्त राष्ट्र में इज़राइल के राजदूत डैनी डैनन ने कहा, 'हमास ने न केवल एरियल और केफिर बिबास (चार वर्षीय और 10 माह के बच्चों) की निर्मम हत्या की, बल्कि उनकी मौत के बाद भी हर बुनियादी नैतिक मूल्य का उल्लंघन करना जारी रखा।' उन्होंने कहा कि इजराइल मांग करता है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद 'इस जघन्य अपराध' की निंदा करे और बच्चों मां शिरी बिबास को उसके परिवार के पास तुरंत वापस भेजने की मांग करे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article