दुनिया

बीच समुद्र किसने किया इजराइल से जुड़े शिप का अपहरण? हमास के साथ जंग के बीच तेल टैंकर को बनाया बंधक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2023, 11:22 PM IST

जॉडियक ने समुद्री लुटेरों द्वारा हमला किए जाने की आशंका जताई है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि हमारी प्राथमिकता टैंकर पर सवार चालक दल के 22 सदस्यों की सुरक्षा है। चालक दल में भारतीय, तुर्किये, रूस, वियतनाम, बुल्गारिया, जॉर्जिया और फिलीपीन के नागरिक शामिल हैं।

Image

इजराइल से संबंधित तेल टैंकर को बंधक बनाया

Photo : AP

हमास के साथ जंग के बीच समुद्र में इजराइल से संबंधित टैंकरों को निशाना बनाया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि हमलावरों ने रविवार को यमन के तट पर इज़राइल से जुड़े एक टैंकर को बंधक बना लिया। हालांकि किसी भी समूह ने तुरंत जिम्मेदारी का दावा नहीं किया है, लेकिन हाल के दिनों में कम से कम दो अन्य समुद्री हमलों को इज़राइल-हमास युद्ध से जोड़ा गया है।

हमले की पुष्टि

कंपनी और निजी खुफिया फर्म एंब्रे ने कहा कि हमलावरों ने अदन की खाड़ी में ज़ोडियाक मैरीटाइम द्वारा प्रबंधित लाइबेरिया के झंडे वाले सेंट्रल पार्क पर कब्ज़ा कर लिया। एक अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने भी खुफिया मामलों पर चर्चा के लिए नाम न छापने की शर्त पर एसोसिएटेड प्रेस से पुष्टि की कि हमला हुआ था।

समुद्री लुटरों पर शक

जॉडियक ने समुद्री लुटेरों द्वारा हमला किए जाने की आशंका जताई है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि हमारी प्राथमिकता टैंकर पर सवार चालक दल के 22 सदस्यों की सुरक्षा है। चालक दल में भारतीय, तुर्किये, रूस, वियतनाम, बुल्गारिया, जॉर्जिया और फिलीपीन के नागरिक शामिल हैं। लंदन की कंपनी जॉडियक मैरीटाइम इजराइली अरबपति ईयाल ओफर के जॉडियक समूह का हिस्सा है।

नहीं ली है किसी ने जिम्मेदारी

यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि हमले के पीछे किसका हाथ है। निकटवर्ती अदन पर यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार से संबद्ध बलों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन का नियंत्रण है, जो वर्षों से यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों से लड़ रहा है। अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अज्ञात बंधूकधारियों ने टैंकर पर कब्जा कर लिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article