दुनिया

Israel Hamas Update: सीजफायर के बाद हमास ने 14 और इजरायलियों को छोड़ा, 3 विदेशी बंधक भी शामिल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 26, 2023, 10:27 PM IST

Israel Hamas Update: इज़राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि फिलिस्तीनी समूह हमास ने रविवार को 14 इजरायलियों सहित 17 बंधकों को रिहा कर दिया। मौजूदा संघर्ष विराम समझौते के तहत हमास द्वारा रिहा किए गए बंधकों का यह तीसरा जत्था है।

Image

इजरायली बंधकों को हमास ने छोड़ा

Photo : AP

Israel Hamas Update: इजराइल और हमास के बीच सीजफायर के बाद अब लगातार बंधकों को छोड़ा जाने लगा है। इजराइल के बाद अब हमास ने 14 और इजरायलियों को रिहा कर दिया है। इस बैच में 3 विदेशी भी शामिल हैं।

17 बंधक रिहा

इज़राइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि फिलिस्तीनी समूह हमास ने रविवार को 14 इजरायलियों सहित 17 बंधकों को रिहा कर दिया। मौजूदा संघर्ष विराम समझौते के तहत हमास द्वारा रिहा किए गए बंधकों का यह तीसरा जत्था है। बंधकों को मानवीय संगठन रेड क्रॉस को सौंपा गया है।

कुल 58 बंधक रिहा

बंधकों की रिहाई के पहले दिन, हमास ने 13 इजरायली, थाईलैंड के 10 लोगों और एक फिलिपिनो नागरिक सहित 24 बंधकों को रिहा कर दिया था। इजराइल और हमास के बीच कतर की मध्यस्थता वाले संघर्ष विराम समझौते के तीसरे दिन आज की रिहाई के साथ, रिहा किए गए बंधकों की कुल संख्या अब 58 हो गई है।

कुल कितने बंधक होंगे रिहा

कतर, मिस्र और अमेरिका की मध्यस्थता से इजराइल और हमास के बीच शुक्रवार को शुरू हुए चार दिवसीय युद्ध विराम के दौरान कुल 50 इजराइली बंधकों और 150 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाना है। इजराइल ने कहा है कि प्रत्येक अतिरिक्त 10 बंधकों की रिहाई के लिए युद्ध विराम की अवधि को एक दिन आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन उसने युद्ध विराम समाप्त होने के बाद हमले शुरू करने की बात कही है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article