दुश्मनों के खिलाफ इजरायली अभियान हुए तेज! शरणार्थी शिविर में मारा गया हमास अधिकारी सईद अताल्ला

Israel-Lebanon Conflict: उत्तरी लेबनान में एक शरणार्थी शिविर पर इजरायली हमले में हमास अधिकारी सईद अताल्ला अली और उनके परिवार की मौत हो गई है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, एक साल की अवधि में गाजा में 41,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए जिनमें से आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं।

Israel-Lebanon Conflict: उत्तरी लेबनान में एक शरणार्थी शिविर पर इजरायली हमले में हमास अधिकारी सईद अताल्ला अली और उनके परिवार की मौत हो गई है। यह हमला सुबह-सुबह हुआ। इजरायल ने मंगलवार को लेबनान में चरमंथी संगठन हिजबुल्ला के खिलाफ जमीनी कार्रवाई शुरू कर दी।

Lebanon Israel

हमास अधिकारी की मौत

अबतक कितने इजरायली नागरिकों की हुई मौत?

इजरायली सेना ने जानकारी दी कि दक्षिणी लेबनान में संघर्ष में नौ सैनिक मारे गए हैं। सात अक्टूबर, 2023 को हमास के इजरायल पर हमले के बाद से इजरायल और हिजबुल्ला के बीच लेबनान सीमा पर लगभग रोजाना गोलीबारी होती रही है। हमास के हमले में 1,200 इजरायली नागरिकों की मौत हो गई थी और 250 अन्य लोगों को बंधक बना लिया गया था।

End of Feed