दुनिया

हिजबुल्ला पर इजरायल का दोहरा अटैक; दक्षिणी लेबनान में अबतक 400 से अधिक लड़ाके ढेर!

Israel Lebanon Row: हिजबुल्ला को मिटाने की कसम खाने वाले इजरायल ने लेबनान पर दोहरा हमला किया है। एक ओर हवाई हमला लेबनान को मलबे में तब्दील कर रहा तो दूसरी ओर दक्षिणी हिस्से में चलाए जा रहे जमीनी अभियानों में अबतक 400 से अधिक हिजबुल्ला के लड़ाकों को ढेर कर दिया है।

Image

इजरायल लेबनान युद्ध

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • बेरूत पर इजरायल का भीषण हवाई हमला।
  • इजरायल का दक्षिणी लेबनान में चल रहा जमीनी अभियान।
  • अबतक 400 से अधिक हिजबुल्ला लड़ाके मारे गए।

Israel Lebanon Row: इजरायल ने एक बार फिर से लेबनान पर सिलसिलेवार हवाई हमला किया। जिसकी वजह से रात में धुएं के गुबार और आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस बीच, शुक्रवार को इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने दक्षिणी लेबनान में अबतक हुए जमीनी अभियान में हिजबुल्ला के 400 से अधिक लड़ाकों को मार गिराने की बात कही।

IDF का बड़ा दावा

टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, आईडीएफ का अनुमान है कि उसने दक्षिणी लेबनान में अबतक हुए जमीनी अभियानों में हिजबुल्ला के 400 से अधिक लड़ाकों का काम तमाम कर दिया है। दक्षिणी लेबनान में इजरायली जमीनी अभियानों का मुख्य उद्देश्य हिजबुल्ला के बुनियादी ढांचों को तबाह करना है।

आईडीएफ ने दक्षिणी लेबनान में अबतक हिजबुल्ला के लड़ाकों को ढेर करते हुए भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया है। आईडीएफ जरूरत के हिसाब से दक्षिणी लेबनान में जमीनी अभियानों को बढ़ाने की बात कह रहा है, लेकिन कुछ सप्ताह के भीतर अभियान खत्म हो सकता है।

हिजबुल्ला का एक और नेता ढेर

इजराइली सेना ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि एक दिन पहले बेरूत में एक हमले में हिजबुल्ला के संचार प्रभाग का प्रमुख मोहम्मद राशिद स्केफी मारा गया था। बयान में कहा गया है कि स्केफी हिजबुल्ला का एक शीर्ष आतंकवादी था, जो साल 2000 से संचार इकाई में काम कर रहा था और संगठन के उच्चाधिकारियों के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़ा था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article