VIDEO: रह-रहकर इजरायल पर हो रहे रॉकेट हमले, अब लेबनान ने दागे 40 रॉकेट; हाइफा में बजने लगा तेज सायरन

Israel-Lebanon Conflict: लेबनान ने इजरायल में कई रॉकेट दागे जिनमें से ज्यादातर रॉकेट को इजरायली वायु सेना ने तबाह कर दिया, लेकिन कुछ रॉकेट लेबनानी सीमा के समीप गिर गए। इजराइली सेना ने कहा कि उसने और सैनिकों को दक्षिणी लेबनान में भेजा है और एक हवाई हमले में हिजबुल्ला का एक वरिष्ठ कमांडर मारा गया है।

Israel-Lebanon Conflict: इजरायली सुरक्षा बलों ने बुधवार को लेबनान की तरफ से दागी गईं रॉकेटों को नष्ट कर दिया। इजरायल इन दिनों चौतरफा हमले का सामना कर रहा है।

Iron Dome Fire

इजरायल ने तबाह की रॉकेट

समाचार एजेंसी एएनआई ने इजरायली पर दागी जा रहे रॉकेट का एक वीडियो 'एक्स' पर शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि इजरायली वायु सेना किस प्रकार से दुश्मनों की रॉकेट को हवा में ही नष्ट कर रही है, लेकिन कुछ रॉकेट इजरायली क्षेत्र में दाखिल हो गईं।

End of Feed