Exclusive: इजरायल में डर के साए में जी रहे लोग, हिजबुल्लाह बना रहा रिहायशी इलाकों को अपना निशाना; देखिए Times Now नवभारत की ग्राउंड रिपोर्ट

Israel-Hezbollah War: इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। इस बीच, टाइम्स नाउ के रिपोर्टर प्रदीप दत्ता ने इजरायल के हाइफा से आंखो देखा हाल बयां किया। उन्होंने बताया कि किस तरह से हिजबुल्लाह इजरायल के रिहाशयी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है।

Israel-Hezbollah War: इजरायल एक बार फिर हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर हमला किया है। जानकारी के अनुसार, इजरायल के इस हमले में 140 आतंकी मारे गए है। वहीं हिज्जबुल्लाह जहां बार-बार दावा कर रहा है कि वो सिर्फ इजरायल की सेना और मोसाद को अपना टारगेट बना रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत के रिपोर्टर प्रदीप दत्ता ने हाइफा से बताया कि हाइफा के कई आवासीय क्षत्रों में हिजबुल्लाह ने मिसाइलें दागी है। इन मिसाइल हमलों में घरों और लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है। बता दें जब से इजरायल ने हसन नसरल्लाह को मार गिराया है तब से हिजबुल्लाह बौखलाया हुआ है।

Israel-Hezbollah War

हिजबुल्लाह बना रहा इजरायल के रिहायशी इलाकों को अपना निशाना

ब्बास निलफोरूशन के मौत की हुई पुष्टि

वहीं इस बीच ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने वरिष्ठ कमांडर अब्बास निलफोरूशन के मौत की पुष्टि करते हुए कहा है कि शव बरामद कर लिया गया है। निलफोरूशन पिछले महीने इजरायली हवाई हमले में हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह के साथ कथित बैठक के दौरान मारे गए। आईआरजीसी ने शुक्रवार को सेपाह न्यूज पर कहा कि सर्च टीम द्वारा निरंतर प्रयासों के बाद निलफोरुशन का शव बरामद कर लिया गया है। आईआरजीसी ने शानदार जनरल की शहादत पर संवेदना व्यक्त की। साथ ही संकेत दिए कि उनके पार्थिव शरीर को ईरान लाया जाएगा। हालांकि कब इसे लेकर कुछ स्पष्ट नहीं किया है।

End of Feed