इजरायल ने नसरल्लाह के उत्तराधिकारियों का भी किया खात्मा, नेतन्याहू का ऐलान, लेबनान के लोगों से की ये अपील

नेतन्याहू ने निरंतर संघर्ष के मूल्य पर सवाल उठाया और लेबनानी माता-पिता से पूछा, क्या यह इसके लायक है? उन्होंने लेबनान को उसकी पूर्व शांति बहाल करते हुए बेहतर भविष्य की संभावना पर जोर दिया।

Netanyahu Message For Lebanon: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि देश की सेना ने हिजबुल्लाह नेता सैय्यद हसन नसरल्लाह के संभावित उत्तराधिकारियों को निशाना बनाकर उनका सफाया कर दिया है। उन्होंने कहा कि इजरायली सेना द्वारा लेबनान की राजधानी बेरूत पर सटीक हमलों के दौरान मारे गए थे। एक वीडियो संदेश में नेतन्याहू ने कहा, हमने हिजबुल्लाह की क्षमताओं को कम कर दिया है। हमने हजारों आतंकवादियों को मार गिराया, जिनमें खुद नसरल्लाह और नसरल्लाह के उत्तराधिकारी शामिल हैं।

Netanayahu

बेंजामिन नेतन्याहू का संदेश

लेबनान के लोगों से की अपील

लेबनान के लोगों को संबोधित करते हुए, नेतन्याहू ने उनसे अपने देश को हिजबुल्लाह की पकड़ से छुड़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लेबनान कभी अपनी सहिष्णुता, अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता था। आज यह अराजकता और,युद्ध का स्थान बन गया है। नेतन्याहू ने लेबनान के पतन के लिए अत्याचारियों और आतंकवादियों के एक गिरोह को जिम्मेदार ठहराया और विशेष रूप से ईरान द्वारा हिजबुल्लाह को मिल रही मदद पर बात कही।

End of Feed