UN के जिस प्रस्ताव में फिलिस्तीन में इजरायली बस्तियों की निंदा, उसके पक्ष में भारत का मतदान; US-कनाडा समेत सात मुल्कों ने किया 'विरोध'

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 12, 2023, 02:16 PM IST

Israel-Hamas War Latest Update: वैसे, इजराइल और फलस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास के बीच जारी जंग के बीच हालात ये हैं कि लोग रोटी लेने के लिए कतारों में झगड़ रहे हैं। खारे पानी की एक-एक बाल्टी लेने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। साथ ही खचाखच भरे शिविरों में खुजली, दस्त और सांस संबंधी संक्रमण से जूझ रहे हैं।

Israel-Hamas War Latest Update: भारत (India) ने संयुक्त राष्ट्र (United Nations : UN) के उस प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया है, जिसमें फिलिस्तीन (Palestine) में इजरायल (Israel) की बस्तियों की कड़ी निंदा की गई है। "पूर्वी येरुशलम (East Jerusalem) सहित अधिकृत फिलिस्तीनी क्षेत्र और कब्जे वाले सीरियाई गोलान" (Syrian Golan) में निपटान गतिविधियों की आलोचना करने वाले इस प्रस्ताव को गुरुवार को मंजूरी दी गई। हालांकि, इसका विरोध करने वाले सात देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) और कनाडा (Canada) हैं, जबकि 18 देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

Israel-Hamas War Latest Update

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

गाजा पट्टी में इजराइल और हमास के बीच "तत्काल, टिकाऊ और निरंतर मानवीय संघर्ष विराम" के आह्वान वाले यूएन के प्रस्ताव पर वोटिंग से भारत के दूर रहने के कुछ सप्ताह बाद यह बात सामने आई है। पहले के मतदान में अनुपस्थित रहने के अपने फैसले के बारे में बताते हुए सरकार (भारत) के सूत्रों की ओर से बताया गया था कि भारत गाजा में उभरते मानवीय संकट को लेकर चिंतित है, लेकिन यह भी मानता है कि आतंक पर कोई गोलमाल नहीं किया जा सकता है।

End of Feed