गाजा में इजरायल बरपा रहा कहर, खान यूनिस में किया हमला; 38 की मौत कई घायल

Israel-Hamas War: गाजा के खान यूनिस में इजरायली हमले में 38 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले इजरायल ने मध्य गाजा के नुसरत शिविर में एक स्कूल को निशाना बनाया था। इसमें बच्चों समेत 17 फलस्तीनी मारे गए थे और 42 लोग घायल हो गए।

Israel-Hamas War: गाजा में इजरायली हमले में 38 लोगों की मौत की खबर है। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि खान यूनिस में इजरायली हमले में 38 लोग मारे गए है। शुक्रवार की सुबह की यह हमला ऐसे समय में हुआ जब इजरायल की सेना लेबनान और गाजा में अपने हमले और तेज कर रही है। बता दें इससे पहले इजरायल ने मध्य गाजा के नुसरत शिविर में एक स्कूल को निशाना बनाया था। इसमें बच्चों समेत 17 फलस्तीनी मारे गए थे और 42 लोग घायल हो गए। दक्षिणी लेबनान में भी इजरायल के हमले की खबर है। इस घटना में भी 5 इजरायली सैनिकों की मौत होने के साथ सात जवान घायल हो गये है। उधर लेबनानी सेना ने भी कहा कि इजरायली हमले में उसके एक अधिकारी समेत 3 सैनिकों की मौत हो गई है और कई अन्य लोग भी घायल हो गए है।

Israel-Hamas War

गाजा के खान यूनिस में इजरायल ने किया हमला, 38 लोगों की गई जान

वहीं इजरायली सेना ने सफाई देते हुए कहा है कि उसने नुसरत में एक परिसर में हमास के कमान और नियंत्रण केंद्र को निशाना बनाया था जिसका पहले एक स्कूल के तौर पर प्रयोग किया जाता था। जबकि फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने कहा कि शरणार्थी शिविर में बने एक स्कूल पर हमला किया गया। इजरायल ने बुधवार को भी गाजा में कई स्थानों पर हमला किया था। इसमें 42 लोग मारे गए थे।

End of Feed