दुनिया

इजरायल का हमास पर अटैक जारी, गाजा पर स्कूल हमले में 17 की मौत; भारत ने लेबनान को भेजी मदद

Israel-Hamas War: इजरायल ने मध्य गाजा के नुसरत शिविर में एक स्कूल को निशाना बनाया। इसमें बच्चों समेत 17 फलस्तीनी मारे गए और 42 लोग घायल हो गए। इस बीच, लेबनान में भारत के राजदूत नूर रहमान शेख ने गुरुवार को भारत द्वारा लेबनान को भेजी गई मानवीय सहायता की पहली खेप सौंपी। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री फिरास अबियाद ने दवाओं की खेप प्राप्त की।

Image

गाजा पर इजरायल के हमले में 17 की मौत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Israel-Hamas War: इजरायल का गाजा पट्टी में हमला जारी है। इजरायल ने मध्य गाजा के नुसरत शिविर में एक स्कूल को निशाना बनाया। इसमें बच्चों समेत 17 फलस्तीनी मारे गए और 42 लोग घायल हो गए। दक्षिणी लेबनान में भी इजरायल के हमले की खबर है। इस घटना में 5 इजरायली सैनिकों की मौत होने के साथ सात जवान घायल हो गये है। उधर लेबनानी सेना ने भी कहा कि इजरायली हमले में उसके एक अधिकारी समेत 3 सैनिकों की मौत हो गई है और कई अन्य लोग घायल हो गए है।

वहीं इजरायली सेना ने सफाई देते हुए कहा है कि उसने नुसरत में एक परिसर में हमास के कमान और नियंत्रण केंद्र को निशाना बनाया, जिसका पहले एक स्कूल के तौर पर प्रयोग किया जाता था। जबकि फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने कहा कि शरणार्थी शिविर में बने एक स्कूल पर हमला किया गया। इजरायल ने बुधवार को भी गाजा में कई स्थानों पर हमला किया था। इसमें 42 लोग मारे गए थे।

भारत ने लेबनान को भेजी मानवीय सहायता

इस बीच लेबनान में भारत के राजदूत नूर रहमान शेख ने गुरुवार को भारत द्वारा लेबनान को भेजी गई मानवीय सहायता की पहली खेप सौंपी। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री फिरास अबियाद ने दवाओं की खेप प्राप्त की। लेबनान में भारतीय दूतावास ने लेबनान के साथ घनिष्ठ संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त की। एक्स पर एक पोस्ट में, लेबनान में भारतीय दूतावास ने कहा कि भारत की मानवीय सहायता की पहली खेप बेरूत पहुंच गई है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री महामहिम डॉ. फिरास अबियाद ने राजदूत की उपस्थिति में दवाओं की खेप प्राप्त की।

Lebanon

Lebanon

भारत लेबनान के साथ घनिष्ठ संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। 18 अक्टूबर को भारत ने बढ़ते तनाव और दक्षिणी लेबनान में चल रहे संघर्ष के बीच राष्ट्र का समर्थन करने के मानवीय प्रयास के तहत लेबनान को 11 टन चिकित्सा आपूर्ति की पहली खेप भेजी थी। एक्स पर एक पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत लेबनान को मानवीय सहायता भेज रहा है। कुल 33 टन चिकित्सा आपूर्ति भेजी जा रही है। आज 11 टन चिकित्सा आपूर्ति की पहली खेप भेजी गई। इस खेप में हृदय संबंधी दवाएं, NSAIDs, एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट, एंटीबायोटिक्स और एनेस्थेटिक्स सहित कई तरह के फार्मास्यूटिकल उत्पाद शामिल हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article