दुनिया

Israel Hamas war: जारी है गाजा पट्टी पर बमों की बरसात, अब तक मारे जा चुके हैं 8 हजार लोग, 20 हजार से ज्यादा घायल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 29, 2023, 08:59 PM IST

Israel Hamas war: इज़रायली सरकार के अनुसार, हमास आतंकवादियों द्वारा अचानक किए गए हमले में इज़रायल में 1,400 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें कम से कम 310 सैनिक भी शामिल थे।

Image

इजराइल के हमलों में हजारों लोगों की मौत

Photo : AP

Israel Hamas war: इजराइल हमास की लड़ाई में गाजा के हजारों लोग मारे जा चुके हैं। हमास के रॉकेट हमलों के बाद गाजा पट्टी पर इजराइली वायुसेना का हवाई हमला जारी है। गाजा पट्टी पर इजराइल बमों की बरसात कर रहा है, जिसमें 8 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।

गाजा में कुल कितनी मौतें

हमास शासित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, फिलीस्तीन में मरने वालों की संख्या 8,000 से अधिक हो गई है, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में हिंसा और इज़रायली छापे में 110 से अधिक फ़िलिस्तीनी मारे गए हैं। बयान के अनुसार गाजा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,005 फिलिस्तीनियों तक पहुंच गई है, जिनमें 3,300 से अधिक नाबालिग और 2,000 से अधिक महिलाएं शामिल हैं।

इजराइल में कितनी मौतें

इज़रायली सरकार के अनुसार, हमास आतंकवादियों द्वारा अचानक किए गए हमले में इज़रायल में 1,400 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें कम से कम 310 सैनिक भी शामिल थे। 229 बंधकों में से हमास ने चार को रिहा कर दिया गया है।

मानवीय संकट

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, इस बीच इजरायली हवाई हमलों में जारी बमबारी और बढ़ते जमीनी हमले के बीच भोजन की तलाश में हजारों हताश लोगों द्वारा संयुक्त राष्ट्र के गोदामों पर हमला कर दिया। अब जब लड़ाई अपने चौथे सप्‍ताह में प्रवेश कर रहा है, गाजा पट्टी में सामाजिक व्यवस्था ढहने लगी है। फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के प्रमुख थॉमस व्हाइट ने रविवार को कहा कि 41 किलोमीटर गुणा 12 किलोमीटर की नाकाबंदी वाली पट्टी में - जिसकी आबादी 20 लाख से ज्‍यादा है - संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित कई केंद्रों से रात भर में गेहूं, आटा और हाइजिन के सामान लूट लिये गये।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article