करीब 98% फिलिस्तीनी हमास के साथ, यहूदियों के नरसंहार पर करते हैं गर्व, सर्वे में हुए चौकाने वाले खुलासे

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 19, 2023, 09:29 AM IST

Israel-Hamal War: दक्षिणी इजराइल पर 7 अक्टूबर के हमले में हमास ने 1200 से अधिक यहूदियों को मार डाला। जब इसको लेकर फिलिस्तीनियों से पूछा गया तो 98 प्रतिशत ने इस सही ठहराया।

Israel Hamal War: अरब वर्ल्ड फॉर रिसर्च एंड डेवलपमेंट (AWRAD) अनुसंधान फर्म के एक सर्वेक्षण के मुताबिक चार में से तीन से अधिक फिलिस्तीनियों का इजराइल में 7 अक्टूबर के आतंकवादी हमलों के मद्देनजर हमास के प्रति समर्थन जताया। रामल्ला स्थित संस्थान ने 31 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच दक्षिणी गाजा पट्टी, यहूदिया और सामरिया में 668 फिलिस्तीनी वयस्कों का सर्वे किया। 7 अक्टूबर के हमलों के बाद अपनी तरह के पहले फिलिस्तीनी सर्वे में पाया गया कि 48.2 प्रतिशत लोगों ने हमास की भूमिका को बहुत सही बताया जबकि 27.8 प्रतिशत ने हमास को कुछ हद तक सही बताया। करीब 80 प्रतिशत लोग हमास के अल-कसम ब्रिगेड की सैन्य शाखा की भूमिका को सही मानते हैं। दक्षिणी इजराइल पर 7 अक्टूबर के हमले में हमास ने 1200 से अधिक यहूदियों को मार डाला। जिनमें ज्यादातर नागरिक थे और हजारों घायल हो गए। इसके अलावा आतंकियों ने करीब 240 लोगों को बंधक बना लिया। करीब सभी (98 प्रतिशत) फिलिस्तीनियों ने कहा कि नरसंहार ने उन्हें फिलिस्तीनियों के रूप में अपनी पहचान पर गर्व महसूस कराया और समान प्रतिशत ने कहा कि हमास के खिलाफ यहूदियों के चल रहे सैन्य अभियान को वे कभी नहीं भूलेंगे और कभी माफ नहीं करेंगे।

Israel Hamal War, Palestine, Jews massacre

इजराइल और फिलिस्तीनी के बीच कितनी है दुश्मनी, इस सर्वे से समझ सकते हैं

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने 7 अक्टूबर को हमास की कार्रवाई का समर्थन किया या विरोध किया। सर्वे में शामिल 59.3 प्रतिशत फिलिस्तीनियों ने कहा कि वे हमलों का अत्यधिक समर्थन करते हैं और 15.7 प्रतिशत ने कहा कि वे कुछ हद तक जानलेवा हमले का समर्थन करते हैं। केवल 12.7 प्रतिशत ने अस्वीकृति व्यक्त की। 10.9 प्रतिशत ने कहा कि उन्होंने न तो हमले का समर्थन किया और न ही विरोध किया।

End of Feed