LIVEIsrael Hamas War LIVE: हमास ने येरुसलम, तेल अवीव पर की 'मिसाइलों की बौछार'

Israel Hamas War LIVE: हमास ने येरुसलम, तेल अवीव पर की 'मिसाइलों की बौछार'
Israel Ground Operation Against Hamas Terrorists LIVE: गाजा की सीमा पर इजरायल के आधुनिक टैंक तैनात हैं। इजरायल-हमास युद्ध को लेकर मध्य पूर्व में तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन ने कहा है कि अगर इजरायल ने गाजा में घुसपैठ करने का फैसला किया तो प्रतिरोध करने वाले नेता इजरायल को सैनिकों के कब्रिस्तान में बदल देंगे। अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना का कहना है कि हिज़्बुल्लाह लड़ाकों के मिसाइल हमले में उसके क्षेत्र में एक व्यक्ति के मारे जाने के बाद वह लेबनान में लक्ष्यों पर हमला कर रही है। यह तब हुआ, जब ईरान ने इज़रायइल को गाजा के खिलाफ अपने "युद्ध अपराध" बंद करने की चेतावनी दी। इजरायल गाजा में हमास के आतंकियों और उसके सदस्यों के खिलाफ सबसे बड़ा युद्ध शुरू करने जा रहा है। इजराइल के इस जमीनी ऑपरेशन (Ground Operation) में आतंकियों को मौत के घाट उतारने का पूरा प्लान तैयार है।
हमास ने येरुसलम, तेल अवीव पर किया हमला
फिलिस्तीनी आतंकवादी संगठन हमास की सशस्त्र शाखा अल-कसम ब्रिगेड ने दावा किया है कि वह सोमवार को इजरायल में तेल अवीव और येरुसलम पर "मिसाइलों की बौछार" की। मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई। बीबीसी ने एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि अल क़सम ब्रिगेड ने कहा कि ताजा हमले इजरायलके "नागरिकों को निशाना बनाने" के जवाब में थे।
कई विपक्षी नेताओं ने फलस्तीनी राजदूत से मिलकर एकजुटता प्रकट की
जराइल और हमास के मध्य जारी युद्ध के बीच कई विपक्षी नेताओं ने सोमवार को फलस्तीन के राजदूत अदनान अबू अल हायजा से मुलाकात कर फलस्तीनी जनता के प्रति एकजुटता प्रकट की और गाजा पर इजराइली बमबारी की निंदा करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को हिंसा को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाना चाहिए।
गाजा पट्टी में 10 लाख लोग घर छोड़कर भागे
हमास के घातक हमले के बाद इस आतंकवादी संगठन के सरगना के खात्मे के लिए इजराइल द्वारा जमीनी आक्रमण किए जाने की आशंका के मद्देनजर गाजा पट्टी में 10 लाख से अधिक लोग अपने घरों को छोड़कर चले गए हैं। सहायता समूहों ने चेतावनी दी है कि इजराइल के जमीनी हमले से मानवीय संकट बढ़ सकता है। अमेरिकी युद्धपोतों की मदद से इजराइली बल गाजा सीमा पर तैनात हो गए हैं और उन्होंने युद्धाभ्यास किया जिसे इजराइल ने बताया कि यह आतंकवादी समूह को मटियामेट करने के लिए एक बड़ा अभियान होगा। एक सप्ताह से लगातार किए जा रहे हवाई हमलों से गाजा पट्टी में कई इमारतें जमींदोज हो गयी हैं लेकिन इससे इजराइल पर आतंकवादियों के रॉकेट हमले नहीं रुके हैं।
बाइडन ने कोलोराडो दौरा स्थगित किया
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को कोलोराडो की अपनी यात्रा स्थगित कर दी और वाशिंगटन में रहकर पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष पर बैठकें करने का फैसला किया है। बाइडन को कोलोराडो जाकर विंड टॉवर निर्माण के लिए दुनिया के सबसे बड़े संयंत्र सीएस विंड का दौरा करना था। बाइडन इजराइल पर तथा गाजा में बढ़ती मानवीय चिंताओं पर अपने सहयोगियों के साथ उच्चस्तरीय बैठकें कर सकते हैं।
इज़रायल ने गाजा में युद्धविराम की खबरों का खंडन किया
इज़रायल ने सोमवार को उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि वह हमास-नियंत्रित क्षेत्र में सहायता देने के लिए राफा सीमा को खोलने की अनुमति देने के लिए दक्षिणी गाजा में युद्धविराम पर सहमत हो गया है। टाइम्स ऑफ इज़रायल ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के हवाले से कहा, "फिलहाल गाजा पट्टी में मानवीय सहायता और विदेशियों के बाहर निकलने के लिए कोई युद्धविराम नहीं है।" इससे पहले, रिपोर्टों में कहा गया था कि मिस्र और अमेरिका के साथ हुए समझौते के तहत इज़रायल सुबह 9 बजे से गोलीबारी रोकने पर सहमत हो गया है।
हिज्बुल्लाह-हमास मिलकर भी लड़े तो भारी पड़ेगा इजरायल
Israel Hamas War : फिलीस्तीन के आतंकी संगठन हमास पर इजरायल जमीनी हमले की तैयारी कर चुका है। उसकी सेना कई रास्तों से गाजा पट्टी में दाखिल होकर ग्राउंड ऑपरेशन शुरू करने वाली है। हमास के हर सदस्य को मारने का संकल्प कर चुका इजरायल कभी भी गाजा पर बड़ा हमला बोलते हुए जमीनी लड़ाई छेड़ सकता है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि ऐसा हुआ तो इजरायल के ग्राउंड ऑपरेशन से हमास को भारी क्षति पहुंचेगी और बड़ी संख्या में उसके लड़ाके मारे जाएंगे। जमीनी ऑपरेशन के दौरान इजरायल को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
पढ़ें पूरी खबरपिछले 24 घंटों में गाजा में 455 की मौत
यूएन के महासचिव गुतारेस ने कहा, ‘गाजा में नागरिकों तक त्वरित और निर्बाध मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए इजराइल को अनुमति प्रदान करनी चाहिए।’ संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, ‘गाजा में पानी, बिजली और अन्य आवश्यक आपूर्ति खत्म हो रही है।’ उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के पास मिस्र, जॉर्डन, वेस्ट बैंक और इजराइल में भोजन, पानी, गैर-खाद्य सामग्री, चिकित्सा आपूर्ति और ईंधन का भंडार उपलब्ध है और यह सामान कुछ घंटों में गाजा तक पहुंचाया जा सकता है। गाजा में फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में गाजा में 455 फलस्तीनी जान गंवा चुके हैं और 856 लोग घायल हुए हैं।
फलस्तीनी आतंकवादियों ने 199 लोगों को बंधक बनाया: इजरायल
इजरायली सेना ने कहा है कि हमास और अन्य फलस्तीनी आतंकवादियों ने गाजा में 199 लोगों को बंधक बना रखा है और यह संख्या पिछले अनुमानों से अधिक है। सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हागारी ने सोमवार को बताया कि बंधकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि क्या बंधकों की इस संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि ये बंधक किसकी कैद में हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इनमें से अधिकतर लोगों को गाजा पर शासन करने वाले हमास आतंकवादी समूह ने बंधक बनाया है।
Israel Hamas War LIVE: संयुक्त राष्ट्र की हमास और इजरायल से अपील
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुतारेस ने हमास से सभी बंधकों को बिना किसी शर्त के तुरंत रिहा करने की अपील की और इजरायल से गाजा पट्टी में नागरिकों तक त्वरित और निर्बाध मानवीय मदद पहुंचाने की अनुमति देने का आग्रह किया। हमास शासित गाजा पट्टी में लगभग 23 लाख लोग रहते हैं, जहां पूरी तरह से घेराबंदी कर दी गई है। फलस्तीन के चरमपंथी समूह हमास के साथ जारी युद्ध के चलते इजरायल ने गाजा पट्टी में भोजन, पानी और ईंधन की आपूर्ति बंद कर दी है। इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र की ‘पूर्ण रूप से घेराबंदी’की जाएगी।
हमास के हमले में मारी गईं भारतीय मूल की 2 महिला अधिकारी
हमास द्वारा सात अक्टूबर को इजरायल के दक्षिणी इलाके में किए गए भयावह हमले में भारतीय मूल की कम से कम दो इजरायली महिला सुरक्षा अधिकारी मारी गई हैं। आधिकारिक सूत्रों और समुदाय के लोगों ने रविवार को इसकी पुष्टि की। आधिकारिक सूत्रों ने पुष्टि की कि सात अक्टूबर को हमास की ओर से किए गए हमले में अशदोद के होम फ्रंट कमान की कमांडर 22 वर्षीय लेफ्टिनेंट ऑर मोसेस तथा पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की सीमा पुलिस अधिकारी निरीक्षक किम डोकरकर मारी गई हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इन दोनों महिला अधिकारियों की मौत संघर्ष के दौरान लड़ते हुए हुई। सेना के अधिकारियों के मुताबिक, युद्ध में अब तक सेना के 286 जवान और 51 पुलिस अधिकारी मारे गए हैं।
ब्लिंकन दोबारा इजरायल जाएंगे
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजराइल-हमास युद्ध के एक व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष में तब्दील होने से रोकने के उद्देश्य से छह अरब देशों की यात्रा पूरी करने के बाद इस सप्ताह दोबारा इजराइल जायेंगे। अमेरिकी विदेश विभाग ने ब्लिंकन की सोमवार को इजराइल यात्रा की योजना की घोषणा की, पिछले पांच दिनों में यह उनकी दूसरी यात्रा होगी। ब्लिंकन मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के साथ वार्ता के लिए रविवार को काहिरा पहुंचे।
बाइडेन बोले-गाजा पर इजरायल का कब्जा के दुष्परिणाम होंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल को चेतावनी दी है। बाइडेन ने कहा कि हमास के नियंत्रण वाला गाजा पर कब्जा करना इजरायल के लिए 'भयंकर' परिणाम लाने वाला साबित हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति का यह पहला बयान जो कि इजरायल की आक्रामकता को थोड़ी कमजोर कर सकता है। हालांकि, अमेरिका ने हमास के खिलाफ हमले में इजरायल को हर तरह से मदद दे रहा है।
Israel Hamas War LIVE: चीन के प्रयासों को लगा झटका
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने जून में बीजिंग में फलस्तीन के राष्ट्रपति से मुलाकात की थी और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू को चीन की आधिकारिक यात्रा के लिए आमंत्रित किया था। नेतान्याहू ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया था और चीन पश्चिम एशिया में एक बड़ी भूमिका निभाने की राह पर था। हालांकि सात अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला कर दिया, जिससे चीन की कोशिशों को झटका लगा है।
Israel Hamas War LIVE: बंधकों को बिना शर्त तत्काल रिहा करे हमास-गुटरेस
संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटरेस मध्य पूर्व में बन रहे हालात पर चिंता जताई है। गुटरेस ने आतंकवादी संगठन हमास से बिना शर्त तत्काल इजरायली बंधकों को रिहा करने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने इजरायल से अनुरोध किया है कि वह गाजा के लोगों के लिए मानवीय मदद पहुंचने दे।
"मध्य पूर्व में कहीं भी" कार्रवाई करेगी इजराइली सेना
अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली सेना का कहना है कि हिज़्बुल्लाह लड़ाकों के मिसाइल हमले में उसके क्षेत्र में एक व्यक्ति के मारे जाने के बाद वह लेबनान में लक्ष्यों पर हमला कर रही है। यह तब हुआ, जब ईरान ने इज़रायइल को गाजा के खिलाफ अपने "युद्ध अपराध" बंद करने की चेतावनी दी। इजरायल की सेना के शीर्ष प्रवक्ता डैनियल हगारी का कहना है कि सेना "मध्य पूर्व में कहीं भी" कार्रवाई करेगी। इजरायली मीडिया ने हगारी के हवाले से कहा, "हम हमेशा अपने चारों ओर, पूरे मध्य पूर्व में देख रहे हैं।" उन्होंने कहा, 'सेना इजरायल के सुरक्षा उद्देश्यों को पूरा करने के लिए मध्य-पूर्व में कहीं भी काम करेगी। हम सभी क्षेत्रों में काम करने को तैयार हैं।'
सैकड़ों टैंक ले जा रहा गाजा सीमा की बाड़ के करीब
इजरायली टैंकों ने गाजा के साथ सीमा बाड़ पर खुद को तैनात करना शुरू कर दिया है, क्योंकि घिरे फिलिस्तीनी क्षेत्र में लगातार बमबारी के बीच सैन्य जमावड़ा जारी है। यह जानकारी मीडिया की खबरों में दी गई। जमीनी हमले की आशंका के बीच इजराइल ने उत्तरी गाजा के 11 लाख निवासियों को दक्षिणी इलाका खाली करने का आदेश दिया है, जिसके बाद हजारों फिलिस्तीनी विस्थापित हो गए हैं। इजरायली हवाई हमलों में 724 बच्चों सहित कम से कम 2,329 फ़िलिस्तीनी मारे गए हैं। हमास के सैन्य अभियान में मारे गए इजराइलियों की संख्या 286 सैनिकों सहित 1,300 है।
गाजा के साथ लगती सीमा बाड़ पर टैंकों को किया तैनात
इजरायल ने अपने टैंकों को गाजा के साथ लगती सीमा बाड़ पर तैनात करना शुरू कर दिया है, क्योंकि घिरे फिलिस्तीनी क्षेत्र में लगातार बमबारी हो रही है। जमीनी हमले की आशंका के बीच इजरायल द्वारा उत्तरी गाजा के 11 लाख निवासियों को दक्षिण में खाली करने का आदेश देने के बाद हजारों फिलिस्तीनी विस्थापित हो गए हैं। इजरायली हवाई हमलों में 724 बच्चों सहित कम से कम 2,329 फिलिस्तीनी मारे गए। हमास के सैन्य अभियान में मारे गए इजराइलियों की संख्या 1,300 है, जिसमें 286 सैनिक शामिल हैं। इजरायली सेना का कहना है कि हिज़्बुल्लाह लड़ाकों के मिसाइल हमले में उसके क्षेत्र में एक व्यक्ति के मारे जाने के बाद वह लेबनान में लक्ष्यों पर हमला कर रही है। अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, यह तब हुआ, जब ईरान ने इजराइल को गाजा के खिलाफ अपने "युद्ध अपराध" बंद करने की चेतावनी दी।
ईरान ने इजरायल को जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी
ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन ने कहा है कि अगर इजरायल ने गाजा में घुसपैठ करने का फैसला किया तो प्रतिरोध करने वाले नेता इजरायल को सैनिकों के कब्रिस्तान में बदल देंगे। यह बात मीडिया की खबरों में कही गई। उनका यह बयान कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से मुलाकात के बाद आया है। अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, "वाशिंगटन इज़रायल की मूर्ति और कठपुतली को संरक्षित करने के लिए आगे आया है।" "अगर युद्ध का दायरा बढ़ा तो अमेरिका को भी भारी नुकसान होगा।"
हमास के हथियार का सबसे बड़ा स्रोत इजराइल!
इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध में तरह-तरह के सवाल उठ रहे है। बीते 9 दिनों से चल रही इस जंग में आखिर हमास के पास के इतने हथियार कहां से आ रहे हैं, जिससे वो इजराइल का सामना कर रहा है? अगर ये कहा जाए कि इजराइल के ही हथियार से हमास जंग लड़ रहा, तो गलत नहीं होगा।
पढ़ें पूरी खबरइजराइली बंधकों को रिहा करने की अपील
पोप फ्रांसिस ने रविवार को एक बार फिर गाजा में हमास के आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए इजराइली नागरिकों को रिहा करने की अपील की। साथ ही उन्होंने गाजा में संकट में घिरे लोगों की मदद करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने रविवार के सेंट पीटर्स स्क्वायर में रविवारीय प्रार्थना के दौरान कहा, 'इजराइल और फलस्तीन में जो कुछ हो रहा है, मैं उसके बारे में जानकारी ले रहा हूं। मैं अनेक लोगों विशेषकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों के बारे में सोच रहा हूं।' पोप ने पिछले सप्ताह दक्षिण इजराइल पर हमास के घातक हमले के बाद बंधक बनाए गए इजराइली लोगों को रिहा करने की अपील दोहराई। उन्होंने कहा, 'मैं दृढ़तापूर्वक अनुरोध करता हूं कि बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और सभी नागरिक संघर्ष का शिकार न बनें।' पोप फ्रांसिस ने कहा कि मानवीय कानून का सम्मान किया जाना चाहिए, 'विशेषकर गाजा में जहां पूरी आबादी को मानवीय मदद पहुंचाकर उसे बचाने की जरूरत है।' पोप ने दुनिया से अपील की कि 'न तो पवित्र भूमि पर, न यूक्रेन में, न ही कहीं और निर्दोष लोगों का खून बहाएं। बहुत हो चुका! युद्ध में हमेशा हार ही होती है।'