ईरान-इजराइल के बीच जारी जंग और भीषण होती जा रही है। दोनों देश एक दूसरे के महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमले कर रहे हैं। इजराइल ने ताजा हमले में ईरान के रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय ही उड़ा दिया है। इसके साथ ही कई और महत्वपूर्ण इमारतों को इजराइल ने निशाना बनाया है।
ईरान पर इजराइल का हमला
ये भी पढ़ें- कितनी ताकतवर हैं ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें, जो इजराइल के डिफेंस को भेद पहुंच जा रही तेल अवीव; हो रहे धमाके पर धमाके
ईरान पर बड़ा हमला
इजराइल ने रविवार को ईरान पर बड़ा हमला किया, जिसमें सीधे हमले उसके ऊर्जा उद्योग और रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय को निशाना बनाकर किए गए। इजराइल के रक्षा मंत्री ने शनिवार को चेतावनी दी कि यदि ईरान मिसाइल दागना जारी रखता है तो ‘‘तेहरान को जला दिया जाएगा।’’
ईरान को भारी नुकसान
ईरान में इजरायल के जारी हमलों ने देश के बचे हुए नेतृत्व के सामने यह कठिन निर्णय खड़ा कर दिया है कि क्या इजरायल की अधिक शक्तिशाली सेनाओं के साथ संघर्ष को और गहरा किया जाए या कूटनीतिक रास्ता अपनाया जाए। इजराइल ने कहा कि पिछले दो दिनों में ईरान पर उसके सैकड़ों हमलों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े कई शीर्ष जनरल, नौ वरिष्ठ वैज्ञानिक और विशेषज्ञ मारे गए हैं। ईरान के संयुक्त राष्ट्र राजदूत ने कहा है कि 78 लोग मारे गए और 320 से अधिक घायल हुए।
ईरान का भी पलटवार
ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार कर दी, जिसके विस्फोटों से यरुशलम और तेल अवीव के ऊपर रात के आसमान में रोशनी हो गई। इजराइली सेना ने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों में रहने का आग्रह किया है।
