दुनिया

ईरान पर कैसे हमला करेगा इजराइल- इजराइली रक्षा मंत्री दिया बता

इजरायल इस बात पर चर्चा कर रहा है कि ईरानी हमले का जवाब कैसे दिया जाए, जिसे रोकने में अमेरिका ने मदद की थी। इजराइल ईरान पर बड़े हमले की फिराक में है।

Image

इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट

Photo : AP

इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने बुधवार को कहा कि ईरान पर उसकी ओर से किया जाने वाला हमला ‘‘घातक’’ और ‘‘चौंकाने’’ वाला होगा।

गैलेंट ने कहा कि हाल में ईरान द्वारा किये गये मिसाइल हमले का कड़ा जवाब दिया जायेगा।

क्या बोले इजराइली रक्षा मंत्री

गैलेंट के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इजराइली हमले से ईरान सकते में आ जाएगा। कोई विवरण दिए बिना इजराइली रक्षा मंत्री ने कहा कि इरान समझ नहीं पाएंगा कि क्या हुआ और कैसे हुआ।

ईरान ने बोला था हमला

ईरान ने 1 अक्टूबर को इजरायल पर दर्जनों मिसाइलें दागीं, जिससे दोनों देशों के बीच संघर्ष और बढ़ गया। इजरायल इस बात पर चर्चा कर रहा है कि ईरानी हमले का जवाब कैसे दिया जाए, जिसे रोकने में अमेरिका ने मदद की थी। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि वह तेहरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी साइटों पर जवाबी हमले का समर्थन नहीं करेंगे।

इजराइल में हुआ हमला

वहीं आज लेबनान से दागे गए रॉकेट ने उत्तरी इज़रायली शहर किरयात शमोना में दो लोगों की जान ले ली और बुधवार को हदेरा शहर में छह अन्य लोगों को चाकू घोंपकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि हमलावर को "निष्प्रभावी" कर दिया गया था, और बाद में स्पष्ट किया कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article