ISKCON Temple Attack In USA: अमेरिका में इस्कॉन मंदिर पर फिर हुआ हमला, भारत ने की त्वरित कार्रवाई की मांग

ISKCON Temple Attack In USA: अमेरिका में एक बार फिर इस्कॉन मंदिर पर हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार, यूटा के स्पैनिश फोर्क में स्थित इस्कॉन श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर पर हमला किया गया है। इस्कॉन के अनुसार, रात के समय मंदिर की इमारत और आस-पास की संपत्ति पर 20 से 30 गोलियां चलाई गईं।

ISKCON Temple Attack In USA: अमेरिका में एक बार फिर इस्कॉन मंदिर को निशाना बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, यूटा के स्पैनिश फोर्क में स्थित इस्कॉन श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर पर हमला किया गया है। हमलावरों ने दो दर्जन से अधिक गोलियां चलाई गईं जिसके कारण मंदिर को काफी क्षति हुई है। इस्कॉन के अनुसार, रात के समय मंदिर की इमारत और आस-पास की संपत्ति पर 20 से 30 गोलियां चलाई गईं, जबकि भक्त और मेहमान अंदर थे। इस घटना के परिणामस्वरूप हजारों डॉलर का नुकसान हुआ।

ISKCON Temple Attack In USA

अमेरिका में इस्कॉन मंदिर पर फिर हुआ हमला

भारत ने की हमले की निंदा

सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने हमले की निंदा करते हुए समुदाय के साथ एकजुटता व्यक्त की और त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया। एक्स पर एक पोस्ट में, इसने कहा कि हम स्पैनिश फोर्क, यूटा में इस्कॉन श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना की कड़ी निंदा करते हैं। वाणिज्य दूतावास सभी भक्तों और समुदाय को पूर्ण समर्थन देता है और स्थानीय अधिकारियों से अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह करता है। मंदिर के अधिकारियों के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में भी ऐसी ही घटना घटी थी, जब 9 मार्च को कैलिफोर्निया के चिनो हिल्स में बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के हिंदू मंदिर को लॉस एंजिल्स में तथाकथित 'खालिस्तानी जनमत संग्रह' से कुछ ही दिन पहले अपवित्र पाया गया था।

End of Feed