अब इराक की ओर से इजराइल पर हुआ ड्रोन से हमला, हाइफा में दागे 3 Drone; गाजा में 30 लोग मारे गए

इराक में इस्लामिक रेजिस्टेंस ने गाजा में फिलिस्तीनियों के प्रति समर्थन दिखाने के लिए इस क्षेत्र में इजरायल और अमेरिकी ठिकानों पर बार-बार हमला किया है।

इराक में शिया मिलिशिया ग्रुप इस्लामिक रेजिस्टेंस ने मंगलवार को इजरायली ठिकानों पर छह ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी ली। बयानों के अनुसार, ग्रुप के लड़ाकों ने उत्तरी इजरायली शहर हाइफा में 'महत्वपूर्ण स्थलों' पर तीन ड्रोन हमले किए, इसके अलावा तीन अन्य स्थानों को भी निशाना बनाया गया।

End of Feed