अमेरिका-इजरायल ने एक साथ किया ईरान पर हमला, मुस्लिम देश बोला- जंग आपने शुरू की, लेकिन अंत आपके हाथ में नहीं

National Security Committee head Ebrahim Azizi: ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार को एक विस्फोट हुआ। इस विस्फोट पर सरकार की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई। यह विस्फोट ऐसे समय हुआ जब तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है।

Iran warning to US-Israel Double Attack: न्यूक्लियर प्रोग्राम पर बातचीत में तनाव के बीच इजराइल ने US के साथ मिलकर ईरान पर हमला कर दिया है। इजराइल ने शनिवार को दिन में ईरान की राजधानी पर हमला किया, शहर के बीचों-बीच से धुएं का गुबार उठता देखा गया। यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि टारगेट क्या था। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि ईरान की राजधानी तेहरान में हमला सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालयों के पास हुआ। देश पर हुए हमले के बाद ईरान की तरफ से पहला रिएक्शन आया है।

IRAN (5)

अमेरिका-इजरायल ने एक साथ किया ईरान पर हमला

ईरान ने कहा कि आपने युद्ध शुरू किया है लेकिन अंत आपके हाथ में नहीं। ईरानी संसद में नेशनल सिक्योरिटी कमेटी के हेड, इब्राहिम अजीजी ने X प्लेटफॉर्म के जरिए एक तीखा मैसेज और सीधी चेतावनी दी, कहा- 'हमने आपको चेतावनी दी थी, और अब आप एक ऐसे रास्ते पर चल पड़े हैं जिसका अंत आपके हाथ में नहीं होगा।'

End of Feed