Israel-US Attacks Iran: इजरायल-अमेरिका ने मिलकर ईरान के खिलाफ 'प्रीवेंटिव अटैक' एहतियाती सैन्य कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। इजरायल के रक्षा मंत्री ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी। ईरान के हमले के बाद इजरायल ने देशभर में सायरल बजाए, ताकि लोग संभावित मिसाइल हमलों के लिए तैयार रहें। सरकार ने नागरिकों से सतर्क और सुरक्षित रहने का एलान किया है। इजरायल ने कहा है कि अगले चार दिनों तक यह सैन्य कार्रवाई जारी रह सकती है।
ईरान के खुफिया ठिकानों पर हमला
जानकारी के मुताबिक, इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के खुफिया ठिकानों पर हमले किए। ईरान पर हमले के बाद इजरायल ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इजरायल की तरफ से ईरान पर किए इस ऑपरेशन को "शील्ड ऑफ जूदा" नाम दिया गया है। बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को लेकर बातचीत चल रही थी। हालांकि, इस बातचीत का कोई सकारात्मक समाधान नहीं निकला।इजराइल में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए तेल अवीव में मौजूद भारतीय दूतावास (Embassy of India, Tel Aviv) ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने सभी भारतीयों से हर समय सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
इजराइल के भीतर गैर-जरूरी यात्रा से बचें: भारतीय दूतावास
एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय नागरिक इजराइली अधिकारियों और Home Front Command द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें। साथ ही उन्हें सलाह दी गई है कि वे अपने घर या कार्यस्थल के पास मौजूद सुरक्षित शेल्टर की जानकारी रखें और आपात स्थिति में तुरंत वहां पहुंचें। दूतावास ने यह भी कहा है कि अगली सूचना तक इजराइल के भीतर गैर-जरूरी यात्रा से बचें। नागरिकों को स्थानीय समाचार, आधिकारिक घोषणाओं और इमरजेंसी अलर्ट पर नियमित नजर रखने की सलाह दी गई है। अद्यतन सुरक्षा निर्देश आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी देखे जा सकते हैं।
आपात स्थिति में भारतीय नागरिक 24x7 हेल्पलाइन नंबर +972-54-7520711 पर संपर्क कर सकते हैं या cons1.telaviv@mea.gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं। दूतावास ने आश्वासन दिया है कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी अपडेट जारी करता रहेगा।
