दुनिया

Israel Attacks Iran: इजरायल में हर तरफ बज रहे सायरन, सड़कों पर पसरा सन्नाटा; देखें VIDEO

Israel-US Attacks Iran: इजरायल में हर तरफ सायरन की आवाजें आ रही है। सड़कों पर सन्नाटा पसर चुका है। एक अमेरिकी अधिकारी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी हमले हवाई और समुद्री दोनों मार्गों से किए जा रहे हैं। अमेरिका और इजरायल ने आज सुबह इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ हमलों की एक श्रृंखला शुरू कर दी।

Image

ईरान पर हमले के बाद इजरायल में हर तरफ बज रहे सायरन।

Photo : ANI

Israel-US Attacks Iran: इजरायल-अमेरिका ने मिलकर ईरान के खिलाफ 'प्रीवेंटिव अटैक' एहतियाती सैन्य कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। इजरायल के रक्षा मंत्री ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी। ईरान के हमले के बाद इजरायल ने देशभर में सायरल बजाए, ताकि लोग संभावित मिसाइल हमलों के लिए तैयार रहें। सरकार ने नागरिकों से सतर्क और सुरक्षित रहने का एलान किया है। इजरायल ने कहा है कि अगले चार दिनों तक यह सैन्य कार्रवाई जारी रह सकती है।

इजरायल में हर तरफ सायरन की आवाजें आ रही है। सड़कों पर सन्नाटा पसर चुका है। एक अमेरिकी अधिकारी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी हमले हवाई और समुद्री दोनों मार्गों से किए जा रहे हैं। अमेरिका और इजरायल ने आज सुबह इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ हमलों की एक श्रृंखला शुरू कर दी।

इजरायली अधिकारी के अनुसार, इजरायल ईरान के साथ कई दिनों तक चलने वाले संघर्ष की तैयारी कर रहा है। अधिकारी के अनुसार, आज सुबह अमेरिका के साथ संयुक्त रूप से किए गए हमलों में ईरानी शासन के ठिकानों और सैन्य सुविधाओं को निशाना बनाया गया।

ईरान के खुफिया ठिकानों पर हमला

जानकारी के मुताबिक, इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के खुफिया ठिकानों पर हमले किए। ईरान पर हमले के बाद इजरायल ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इजरायल की तरफ से ईरान पर किए इस ऑपरेशन को "शील्ड ऑफ जूदा" नाम दिया गया है।

इराक ने अपना एयरस्पेस किया बंद

इराक के परिवहन मंत्रालय का कहना है कि इजरायल और अमेरिका द्वारा इराक के पूर्वी पड़ोसी ईरान पर हमले के बाद उसने देश का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।

सरकारी मीडिया के मुताबिक, उत्तरी इराक के एरबिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई यातायात ठप हो गया है।

भारत ने जारी की एडवाइजरी

क्षेत्र में जारी तनावपूर्ण सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए इज़राइल में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास, तेल अवीव ने अहम परामर्श जारी किया है। दूतावास ने सभी भारतीयों से अत्यधिक सतर्कता बरतने और हर समय चौकन्ना रहने की अपील की है। जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय नागरिक इज़राइली प्रशासन और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सभी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया है कि समय-समय पर अपडेटेड निर्देश आधिकारिक वेबसाइट https://oref.org.il/eng पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिन्हें नियमित रूप से देखा जाना चाहिए। भारतीयों को सलाह दी गई है कि वे अपने निवास या कार्यस्थल के पास मौजूद सुरक्षित आश्रयों (शेल्टर) की पहचान पहले से कर लें और यथासंभव उनके नजदीक रहें। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना बेहद जरूरी बताया गया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article