अयातुल्लाह खामेनेई तो मारे ही गए, ईरान के सेना प्रमुख और रक्षा मंत्री भी एयर स्ट्राइक में निपट गए

अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की 86 वर्ष की उम्र में मौत हो गई। खामेनेई की मौत से इस्लामी गणराज्य के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। ईरान में 88 सीट वाली विशेषज्ञ सभा खामेनेई के उत्तराधिकारी का चुनाव करेगी।

Iran Attacked: ईरान के सरकारी टेलीविजन ने रविवार को बताया कि देश की रक्षा परिषद की बैठक को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में ईरान के सेना प्रमुख और रक्षा मंत्री मारे गए। इस बैठक में जनरल अब्दोल रहीम मूसावी और रक्षा मंत्री जनरल अजीज नासिरजादेह के साथ ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के प्रमुख और सुरक्षा सलाहकार अली शमखानी भी मारे गए, जिनकी मौत की घोषणा ईरान ने रविवार सुबह पहले ही कर दी थी।

Iran attacked

हमले में ईरान को भारी नुकसान

ईरान हमले तेज न करे वरना हम करारा जवाब देंगे: ट्रंप

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को हमले तेज न करने की चेतावनी देते हुए रविवार को ऑनलाइन माध्यम से कहा कि अमेरिका ऐसी ताकत के साथ जवाब देगा जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल के जरिए रविवार को ये टिप्पणियां ऐसे समय में की जब ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की जिम्मेदारी स्वीकार करने के बाद उन्हें धमकियां मिली हैं।

End of Feed