'ईरानी ड्रोन' से किया गया था भारत आ रहे समुद्री जहाज पर हमला, पेंटागन की रिपोर्ट में दावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 24, 2023, 06:47 AM IST

Drone Attack On Merchant Ship: यह जहाज सऊदी अरब के एक बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर मंगलुरु बंदरगाह जा रहा था। अरब सागर में करीब 217 समुद्री मील दूर जहाज पर ड्रोन से अटैक किया गया, जिसके बाद जहाज में आग लग गई।

Drone Attack On Merchant Ship: सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर भारत आ रहे समुद्री व्यापारिक जहाज पर हुए ड्रोन हमले मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। रॉयटर्स ने पेंटागन के सूत्रों के हवाले से बताया है यह हमला ईरानी ड्रोन से किया गया था, जिसके बाद कच्चे तेल से लदे जहाज पर आग लग गई थी। इस जहाज पर चालक दल के 21 भारतीय सदस्य शामिल थे। हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Drone Attack On Merchant Ship

भारत आ रहे जहाज पर हुआ था ड्रोन हमला

यह घटना अरब सागर में करीब 217 समुद्री मील दूर हुई। सूत्रों ने कहा कि ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ (यूकेएमटीओ) द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद नौसेना के पी-8आई समुद्री गश्ती विमान को जहाज और उसके चालक दल की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया। विमान ने जहाज एम वी केम प्लूटो और उसके चालक दल के सुरक्षित होने का पता लगाया। उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना ने व्यापारिक जहाज की मदद करने के लिए अग्रिम मोर्चे के एक युद्धपोत को भेजा है जबकि भारतीय तटरक्षक ने भी कार्रवाई करते हुए अपने जहाज आईसीजीएस विक्रम को घटनास्थल के लिए रवाना किया है। यह घटना तब उस वक्त हुयी जब ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इजराइल-हमास संघर्ष के बीच लाल सागर में जहाजों पर हमले तेज कर दिए हैं।

End of Feed