ईरान का बदला शुरू, इजरायल पर जवाबी हमले में एक के बाद एक 70 बैलिस्टिक मिसाइल दागीं, पूरे देश में अलर्ट जारी

Iran launches counter strikes on Israel: ईरानी मीडिया ने बताया कि ईरान ने इजरायल की ओर 30 से 75 मिसाइलें दागी हैं। बताया गया कि एक के बाद एक कई बैलिस्टिक मिसाइलों से इजरायल पर हमला किया गया।

Iranian ballistic missile attack on Israel: खबर है कि शनिवार को US और इजरायल ने मिलकर जो ईऱान पर हमला किया था, उसके जवाब में कुछ ही घंटों बाद ईरान ने इजराइल की तरफ बैलिस्टिक मिसाइलों की पहली खेप लॉन्च कर दी है। एक के बाद एक कई बैलिस्टिक मिसाइलों से इजरायल पर हमला किया गया।

ISRAEL (5)

ईरान का बदला शुरू, इजरायल पर जवाबी हमले में एक के बाद एक मिसाइल दागी (प्रतीकात्मक फोटो)

अधिकारियों का कहना है कि ईरान की एक मिसाइल देश की तरफ आ रही थी, इसलिए पूरे उत्तरी इजरायल में सायरन बजाए गए हैं। इस बीच, इजरायली सेना ने कहा है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल को रोकने के लिए काम कर रहे हैं।

End of Feed