दुनिया

ईरान पर हमले के बाद इन देशों ने बंद किया अपना एयरस्पेस, रद्द हुईं उड़ानें

ईरान पर हमले के बाद इजराइल सहित कई देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिया। जिससे वैश्विक उड़ानें पर प्रभाव पड़ रहा है। यूरोप, खाड़ी देशों और भारत की कई एयरलाइंस ने फ्लाइट्स रद्द या डायवर्ट करने का फैसला किया।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

ईरान पर इराइल के हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर बड़ा असर पड़ा है। सुरक्षा हालात बिगड़ने के चलते इजराइल समेत कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। वहीं यूरोप, खाड़ी देशों और भारत की कई एयरलाइनों ने उड़ानें रद्द करने या रूट बदलने का फैसला लिया है। जिस कारण शनिवार को वैश्विक स्तर पर एयर ट्रैवल में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। इससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एयर स्पेस बंद, कई देशों की फ्लाइट्स रद्द

इजराइल ने नागरिक उड़ानों के लिए अपने पूरे एयरस्पेस को बंद कर दिया। इजराइल एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पुष्टि की कि तेल अवीव के मुख्य इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रोक दी गई हैं। जिसके बाद यूरोप और खाड़ी देशों की कई एयरलाइनों ने भी सुरक्षा कारणों के चलते उड़ान सेवाएं निलंबित कर दीं। फ्रांस की एयर फ्रांस ने 28 फरवरी को तेल अवीव और बेरूत के लिए सभी उड़ानें कैंसिल कर दीं। स्पेन की इबेरिया एक्सप्रेस, नीदरलैंड्स की केएलएम और जर्मनी की लुफ्थांसा एयरलाइंस ने भी इजराइल जाने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी। लुफ्थांसा एयरलाइन ने 7 मार्च तक इजराइल के तेल अवीव, लेबनान के बेरूत, ओमान और दुबई के लिए उड़ान सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं।

ईरान जाने वाले कई उड़ाने भी रद्द

हंगरी की एयरलाइन वीज एयर ने भी 7 मार्च तक इजराइल, दुबई, अबू धाबी और अम्मान के लिए सभी उड़ानें तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। वहीं कुवैत ने ईरान के लिए सभी उड़ानें अगले आदेश तक निलंबित कर दी हैं। ओमान एयर ने बगदाद के लिए अपनी उड़ानें अस्थाई रूप से रोक दी हैं, जबकि फ्लाईदुबई ने भी इराक, ईरान और इजराइल के एयरस्पेस अस्थाई रूप से बंद होने के कारण कई फ्लाइट्स प्रभावित होने की पुष्टि की है।

दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट की फ्लाइट मुंबई डायवर्ट

भारत पर भी इसका सीधा असर देखने को मिला। एयर इंडिया ने इजराइल का एयरबेस बंद होने के कारण दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट AI139 को मुंबई डायवर्ट कर दिया। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हुए यह फैसला लिया गया है। वहीं इंडिगो ने भी यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर फ्लाइट स्टेटस चेक करने की अपील की है। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के चलते आने वाले दिनों में भी इंटरनेशनल उड़ान सेवाओं और असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article