दुनिया

कहां है अयातुल्ला खामेनेई? इजरायल-अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर के घर-ऑफिस को बनाया निशाना

Israel Attacks On Iran: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के आवास और दफ्तर पर भी हमले हुए हैं। हालांकि, बताया जा रहा है कि खामेनेई तेहरान में नहीं है। हमले से पहले ही उन्हें सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया है। शुरुआती चरण में ईरान की सैन्य इकाइयों और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के ठिकानों को निशाना बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति के घर को भी हमले में निशाना बनाया गया है। हालांकि, वह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Image

इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर किया हमला।

Photo : AP

Israel Attacks On Iran: इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर हमला बोल दिया है। यह सैन्य ऑपरेशन को ईरान के कई शहरों में अंजाम दिया जा रहा है।

यह एक सुनियोजित सैन्य ऑपरेशन है। हमले के ठिकानों को पहले ही तय कर लिए गए थे। जानकारी के मुताबिक, ईरान के खुफिया ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है।

सुरक्षित स्थान पर हैं खामेनेई

गौरतलब है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई (Ayatollah ali khamenei) के आवास और दफ्तर पर भी हमले हुए हैं। हालांकि, बताया जा रहा है कि खामेनेई तेहरान में नहीं है। हमले से पहले ही उन्हें सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया है। शुरुआती चरण में ईरान की सैन्य इकाइयों और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के ठिकानों को निशाना बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति के घर को भी हमले में निशाना बनाया गया है। हालांकि, वह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

ईरान ने किया पलटवार

ईरान ने भी जवाबी हमला शुरू कर दिया है। ईरान ने 70 बैलेस्टिक मिसाइलें इजरायल पर दागीं हैं। इजरायल की आर्मी IDF ने कहा है कि ईरान से इजरायल की ओर बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की पहचान हुई है, पूरे देश में अलर्ट एक्टिवेट कर दिया गया है।

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने घोषणा की है कि उसने इजरायल के खिलाफ "व्यापक मिसाइल और ड्रोन हमलों की पहली लहर" शुरू कर दी है।

एक बयान में कहा गया है कि ये हमले "ईरान के इस्लामी गणराज्य के खिलाफ शत्रुतापूर्ण और आपराधिक दुश्मन की आक्रामकता के जवाब में" किए गए हैं।

पिछले एक घंटे में ईरान से इजरायल पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई हैं, लेकिन अभी तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। इस बीच, उत्तरी और दक्षिणी इज़राइल में सायरन बजते जा रहे हैं।

हूती और हिज्बुल्लाह भी मैदान में उतरे

ईरान के समर्थन में हूती और हिज्बुल्लाह भी उतर आए हैं। यमन से हूतियों ने इजरायल पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। वहीं लेबनान से आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह ने भी इजरायल पर हमला किया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article