मध्य पूर्व में संघर्ष और गहराया, जहाज पर हूती मिसाइल हमले में 6 की मौत, अमेरिका ने भी एक शिप को बनाया निशाना

यमन के तट के पास कमर्शियल जहाज पर हूतियों ने 3 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। मृतकों में 4 चालक दल के सदस्य और 2 यमनी सरकार-संबद्ध सुरक्षा बल (नेशनल रेजिस्टेंस फोर्सेज) के जवान शामिल हैं।

Ship Attacked in Middle East: मध्य पूर्व में जारी संघर्ष और गहरा गया है। एक तरफ यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर और अरब सागर को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग बाबल-मंदेब जलडमरूमध्य (Bab el-Mandeb Strait) में एक वाणिज्यिक जहाज पर बैलिस्टिक मिसाइलों से भीषण हमला किया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ, अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में ईरान पर लगाई गई समुद्री नाकाबंदी को तोड़ने की कोशिश कर रहे एक पनामा-ध्वज वाले पोत पर मिसाइल हमला कर उसे निष्क्रिय कर दिया।

Hormuz strait

जहाजों पर हमले की घटनाएं बढ़ीं (File photo)

हूती हमले में 6 मौतें

यमन के तट के पास कमर्शियल जहाज पर हूतियों ने 3 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। मृतकों में 4 चालक दल के सदस्य और 2 यमनी सरकार-संबद्ध सुरक्षा बल (नेशनल रेजिस्टेंस फोर्सेज) के जवान शामिल हैं। मोखा (Mokha) बंदरगाह और सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर हूती हमलों में तेजी से यमन में 2022 से जारी युद्धविराम टूटने और नया मोर्चा खुलने की आशंका बन गई है।

End of Feed