अगर ईरान मेरी हत्या करता है तो उसे तबाह कर दिया जाए, ट्रंप ने दिया अपने सलाहकारों को निर्देश

नवंबर 2024 में एफबीआई ने डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की ईरानी साजिश को विफल कर दिया था। एक ईरानी नागरिक पर हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप लगाने के साथ ही दो अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था।

Trump warns Iran: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उन्हें मारा गया तो ईरान तबाह कर दिया जाएगा। मंगलवार को ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने सलाहकारों को निर्देश दिए हैं कि अगर ईरान उनकी हत्या करता है तो उसे तबाह कर दिया जाए। ईरान पर अधिकतम दबाव बनाने संबंधी शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर करने के दौरान ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, अगर उसने (ईरान ने) ऐसा (उनकी हत्या) किया तो उसे तबाह कर दिया जाएगा।

Donald Trump

ट्रंप ने ईरान को चेताया

ट्रंप बोले, ईरान कर दिया जाएगा तबाह

ट्रंप ने कहा, मैंने निर्देश दिए हैं कि अगर वे ऐसा करते हैं, तो उन्हें तबाह कर दिया जाए, जिसके बाद कुछ भी नहीं बचेगा। अमेरिका के न्याय विभाग ने नवंबर में आरोप लगाए थे कि राष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले ईरान ने ट्रंप की हत्या की साजिश रची थी जिसे नाकाम कर दिया गया। विभाग ने आरोप लगाया था कि ईरानी अधिकारियों ने सितंबर में फरहाद शकेरी (51) नामक शख्स को ट्रंप पर नजर रखने और उनकी हत्या करने का निर्देश दिया था। शकेरी अब भी ईरान में है।

End of Feed