Iran Women Dress Code: अमेरिका-इजरायल एक होकर ईरान पर डबल अटैक किए हुए हैं। जंग को अब 18वां दिन चढ़ गया है और एक दूसरे पर हमले जारी हैं। इस बीच युद्ध से इतर जानते हैं कि ईरान में महिलाओं का सबसे बड़ा डर क्या है? ऐसा कहें हिजाब को ये गलत नहीं होगा। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं, वो आगे बताएंगे, लेकिन पहले ये भी जान लें कि ईरान में लड़कियों को काफी छूट है। तालिबान जैसे इस्लामिक मुल्कों के मुकाबले। आप ये जानकर हैरान होंगे कि ईरान में महिलाओं की साक्षरता दर बहुत अधिक है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वहां की यूनिवर्सिटीज में 60 फीसदी से अधिक छात्राएं हैं। लड़कियां वहां साइंस से लेकर इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसी फिल्ड में लड़कों को कड़ी टक्कर देती हैं। ईरान की सरकार शिक्षा के मामले में लड़कियों को पूरी छूट देती है।
ईरान में लड़कियों के लिए सबसे बड़ा अपराध है ये काम, अगर चलाई मनमानी तो मिलती है सजा
जॉब भी करती हैं, कार भी चलाती हैं...खेलती भी हैं
इसके अलावा खेल हो या गाड़ी चलाना, यहां भी लड़कियों को कोई रोक टोक नहीं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उन्हें अपने देश के नियमों के अनुसार ही ड्रेस कोड का पालन करना होता है। वहीं, ईरानी महिलाएं घर पर ही रहेंगी, ऐसा भी कोई फरमान नहीं है। वे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील हैं। सबसे बड़ी बात महिलाओं की संसद में भी भागीदारी है। देखा जाए तो ईरान के हर क्षेत्र में महिलाएं अपना योगदान दे रही हैं।
लेकिन एक छोटी सी भूल, देती है बड़ी सजा
हमने ऊपर हिजाब इसलिए बोला था, क्योंकि ईरान में महिलाओं पर सबसे बड़ा प्रतिबंध ड्रेस कोड को लेकर है। वहां सार्वजनिक रूप से महिलाओं बिना हिजाब पहने नहीं जा सकतीं। वहीं, लड़कियों को अपने पूरे शरीर को ढकना अनिवार्य है। वहां कोई कटे फटे डिजाइन के कपड़े नहीं पहन सकते। इसमें भी एक बात और ध्यान देने योग्य है, वो ये आपको हिजाब का सही ढंग से न पहनना भी एक बड़ा अपराध माना जाएगा। ऐसे में आप अच्छे से हिजाब पहनें, जैसे नियम हैं। अगर महिलाओं ने सही ढंग से हिजाब नहीं पहना तो उन्हें सजा मिलती है, उन्हें जेल में भी भर दिया जाता है।
