'किसी के दबाव में नहीं झुकेगा तेहरान...', परमाणु कार्यक्रम पर ईरान ने अमेरिका को दिया साफ संदेश

Iran Nuclear Programme: भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने कहा कि ईरान शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा और यूरेनियम संवर्धन के अपने अधिकार से पीछे नहीं हटेगा।

Iran Nuclear Programme: भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली (Mohammad Fathali) ने कहा है कि ईरान अपने लोगों के कानूनी और वैध अधिकारों से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने साफ कहा कि शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा और यूरेनियम संवर्धन (Iran Uranium Enrichment) का अधिकार ईरान का हक है और इस पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। एक इंटरव्यू के दौरान भारत में ईरानी राजदूत ने अमेरिका और पश्चिमी देशों के दबाव (Iran US tensions) पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह दावा करते हैं कि प्रतिबंधों और दबाव की वजह से ईरान कमजोर हो गया है, लेकिन हाल के संघर्षों में ईरान ने अपनी ताकत दुनिया को दिखा दी।

Iran nuclear talks

भारत में ईरान के राजदूत का बड़ा बयान

'ईरान के पास अपनी सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की पूरी क्षमता'

उनका कहना था कि ईरान के पास आज भी अपनी सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की पूरी क्षमता है। मोहम्मद फतहली ने माना कि आर्थिक प्रतिबंधों का असर ईरान की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। हालांकि उन्होंने कहा कि ईरानी जनता की इच्छाशक्ति, धैर्य और विश्वास ने देश को मुश्किल परिस्थितियों में भी मजबूत बनाए रखा। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती और लोगों का भरोसा ही ईरान की सबसे बड़ी ताकत है। ईरान के राजदूत ने यह भी कहा कि भविष्य में अगर कोई बातचीत होती है तो वह आपसी सम्मान और बराबरी के आधार पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धमकी, दबाव और प्रतिबंधों की नीति से स्थायी समाधान नहीं निकल सकता।

End of Feed