ईरान पर फिर होगा अटैक! सेंट्रल कमांड ने ट्रंप को दिखाया हमले का विकल्प, तेहरान भी तैयार

अमेरिकी मीडिया एक्सिओस ने इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से कहा है कि न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद करने वाले डील पर ईरान जब तक तैयार नहीं हो जाता तब तक ओमान के पास उसका नेवल ब्लॉकेड जारी रहेगा।

US Iran War: ईरान पर नए सिरे से हमले की जमीन तैयार हो गई है। दरअसल, अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने हमले के विकल्प पेश कर दिए हैं। पहले से लॉक्ड और कॉक्ड सेंट्रल कमांड ईरान पर 'छोटा लेकिन प्रभावी हमला' करने के लिए तैयार है। अब राष्ट्रपति से हमले की मंजूरी मिलते ही ईरान पर दोबारा हमले शुरू हो सकते हैं। रिपोर्टों के मुताबिक यूएस सेंट्रल कमांड के कमांडर एवं ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टॉफ के चेयरमैन ने हमले की योजना पर ट्रंप को करीब 45 मिनट तक जानकारी दी है।

trump

सैन्य कमांडर के साथ डोनाल्ड ट्रंप। फाइल फोटो

ट्रंप ठुकरा चुके हैं ईरान की शर्तें

दरअसल, युद्ध रोकने के लिए ईरान ने जो तीन शर्तें रखी थीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उसे ठुकरा चुके हैं। इसके बाद से चीजें बातचीत की तरफ कम युद्ध की तरफ दोबारा जाने लगी हैं। ईरान पर हमला कब और किस तरीके का होगा, यह ट्रंप तय करेंगे। अमेरिकी मीडिया एक्सिओस ने इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से कहा है कि न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद करने वाले डील पर ईरान जब तक तैयार नहीं हो जाता तब तक ओमान के पास उसका नेवल ब्लॉकेड जारी रहेगा। ट्रंप के इस रुख के बाद बातचीत के जरिए होर्मुज खोलने की जो एक उम्मीद थी, वह एक तरह से खत्म हो गई है।

End of Feed