दुनिया

अमेरिका-वेनेजुएला के रिश्तों में आई नई गर्माहट, 7 साल बाद दोनों देशों के बीच सीधी फ्लाइट शुरू

US Venezuela Direct Flight: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच 7 साल बाद सीधी फ्लाइट सेवा फिर शुरू हो गई है। 'एनवॉय एयर' द्वारा संचालित फ्लाइट मियामी से काराकास पहुंची, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में सुधार के संकेत मिले हैं। इस सेवा के शुरू होने से लाखों वेनेजुएलाई-अमेरिकियों को राहत मिलेगी और व्यापार व निवेश के नए अवसर खुल सकते हैं।

Image

सात साल बाद अमेरिका से वेनेजुएला की राजधानी काराकास पहुंची फ्लाइट। AP

Photo : AP

US Venezuela Direct Flight: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच कूटनीतिक रिश्तों में फिर से गरमाहट बढ़ती दिख रही है। 30 अप्रैल यानी गुरुवार को सात साल बाद अमेरिका के मियामी से पहली सीधी कमर्शियल फ्लाइट वेनेजुएला की राजधानी काराकास पहुंची।

अमेरिकन एयरलाइंस की सहायक कंपनी 'एनवॉय एयर' (Envoy Air) द्वारा संचालित फ्लाइट AA3599 ने मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी, जहां यात्रियों को छोटे वेनेजुएला के झंडे देकर विदा किया गया। यह सीधी उड़ान सेवा 2019 में सुरक्षा कारणों और बिगड़ते राजनीतिक संबंधों के चलते अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दी गई थी।

यात्रियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

यह बहाली वेनेजुएला में हुए बड़े राजनीतिक बदलावों और हाल ही में काराकास में अमेरिकी दूतावास के दोबारा खुलने के बाद हुई है। विमान के साइमन बोलिवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा एयरपोर्ट पर उतरते ही यात्रियों में भारी उत्साह देखा गया, जिनमें से कई सात साल बाद पहली बार अपने परिवारों से सीधे मिल पा रहे थे।

12 लाख वेनेजुएलाई-अमेरिकियों को मिलेगी राहत

प्रशासन का मानना है कि इस हवाई सेवा के फिर से शुरू होने से न केवल 12 लाख वेनेजुएलाई-अमेरिकियों को राहत मिलेगी, बल्कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के नए रास्ते भी खुलेंगे। अमेरिकन एयरलाइंस ने घोषणा की है कि 21 मई से वह काराकास के लिए अपनी दूसरी दैनिक उड़ान भी शुरू करेगी।

निकोलस मादुरो को अमेरिका ने किया गिरफ्तार

बता दें कि इस साल जनवरी में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने निकोलस मादुरो पर ड्रग्स तस्करी का आरोप लगाया था। वेनेजुएला को धमकाने के लिए अमेरिका ने कैरेबियन में काफी समय से एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात कर रखा था। वहीं, आज 3 जनवरी को अमेरिका ने आखिरकार वेनेजुएला पर अटैक कर दिया और इस हमले के कुछ ही घंटों में अमेरिका के सैन्य अधिकारी मादुरो को अरेस्ट करके ले गए।
Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article