होर्मुज पर और बढ़ा तनाव! फ्रांस-ब्रिटेन को ईरान की खुली चेतावनी, युद्धपोत भेजा तो खैर नहीं, मिलेगा जवाब

X पर ईरान के उप विदेश मंत्री काजिम घारिबाबादी कहा, 'हम उन्हें याद दिलाते हैं कि युद्ध हो या शांति, केवल इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ही इस जलडमरूमध्य में सुरक्षा स्थापित कर सकता है और वह किसी भी देश को ऐसे मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं देगा।'

Strait Of Hormuz : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने के बाद दुनिया भर तेल और गैस की किल्लत हो रही है। कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इससे दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं हिलने लगी हैं। होर्मुज को खुलवाने के लिए अब यूरोप के दो बड़े देश फ्रांस और ब्रिटेन सामने आए हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही के लिए ब्रिटेन और फ्रांस एक सुरक्षित गलियारा बनाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। यह बात ईरान को नागवार गुजरी है और उसने दोनों देशों को चेतावनी दी है। ईरान ने रविवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में यदि कोई देश अपना युद्धपोत भेजता है तो उसकी सशस्त्र सेनाएं 'तत्काल एवं निर्णायक कार्रवाई' शुरू करेंगी।

hormuz

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फिर बढ़ा तनाव।

होर्मुज में किसी देश का दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे-ईरान

X पर ईरान के उप विदेश मंत्री काजिम घारिबाबादी कहा, 'हम उन्हें याद दिलाते हैं कि युद्ध हो या शांति, केवल इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ही इस जलडमरूमध्य में सुरक्षा स्थापित कर सकता है और वह किसी भी देश को ऐसे मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं देगा।' ब्रिटेन और फ्रांस होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने के प्रयासों का नेतृत्व कर रहे हैं। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की कि वह मध्य पूर्व में एक डिस्ट्रॉयर युद्धपोत भेजेगा। मंत्रालय का कहना है कि इससे व्यावसायिक जहाजों का भरोसा मजबूत होगा और संघर्ष समाप्त होने के बाद माइंस हटाने के प्रयासों को समर्थन मिलेगा।

End of Feed