Iran Vs Israel: इजराइल और ईरान के समर्थन में कौन-कौन से देश? जंग हुई तो कितने भयानक होंगे परिणाम

Iran Vs Israel: इजराइल पर ईरान के मिसाइल हमलों को रोकने के लिए अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देश साथ आए। दोनों देशों की एयरफोर्स ने इन हमलों को रोकने के लिए इजराइली एयर डिफेंस सिस्टम का साथ दिया। हालांकि, ईरान भी किसी मामले में पीछे नहीं है, उसके पास मिसाइलों का जखीरा होने के बाद कई देशों का समर्थन हासिल है।

Iran Vs Israel: इजराइल पर बीती रात हुए अब तक के सबसे भयानक मिसाइल हमले ने मिडिल ईस्ट में जंग की आहट सुनाई देने लगी है। ईरान ने इजराइल पर करीब 180 मिसाइलें दागीं। ईरान का दावा है कि उसकी 90 फीसदी मिसाइलें सटीक निशाने पर लगीं, लेकिन इजराइल ने इसे नकार दिया। इजराइली पीएम ने कहा है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने ज्यादातर मिसाइलों को हवा में ही खत्म कर दिया। इजराइल की मदद अमेरिका ने की।

Iran Israel Conflict

अमेरिका की ओर से कहा गया कि उसके फाइटर जेट्स ने मिसाइलों को इजराइल में गिरने से रोका, अब ऐसा ही दावा ब्रिटेन की ओर से भी किया गया है। ब्रिटेन ने कहा है कि इजराइल पर ईरानी हमले को रोकन के लिए उसने भी मदद की। इन दावों से यह तो साफ है कि इजराइल के साथ अमेरिका और ब्रिटेन जैसे ताकतवर देश खड़े हैं। हालांकि, ईरान भी किसी मामले में पीछे नहीं है, उसके साथ भी शक्तिशाली देशों का समर्थन है।

End of Feed