LIVE

Iran, US War News Updates: ईरानी हमले में एरबिल में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत, 100 डॉलर के नीचे आया क्रूड ऑयल,

Iran, US Israel War News Updates in Hindi: ईरान-अमेरिका और इजरायल का एक-दूसरे पर हमले जारी हैं। 28 फरवरी को शुरू हुआ यह युद्ध शुक्रवार को 14वें दिन में प्रवेश कर गया। अमेरिकी सेना ने कहा है कि इराक में फाइटर प्लेन में ईंधन भरत समय उसका रीफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट KC-135 क्रैश हो गया। जबकि ईरान ने दावा किया कि इराक में मौजूद रेजिस्टेंस ग्रुप ने मिसाइल हमले में यूएस के एयरक्राफ्ट को मार गिराया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि इराक के इरबिल क्षेत्र में हुए एक ड्रोन हमले में उनके एक सैनिक की जान गई है जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। युद्ध शुरू होने के बाद फ्रांस के पहले सैनिक की जान गई है। इस बीच, इजराइल ने कहा है कि उसने ईरान की बुनियादी संरचनाओं को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर हमले शुरू किए हैं। इजराइल ने बेरूत एवं लेबनान में भी हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाया है।

Iran, US Israel War News Live Updates
Iran, US War News Updates: ईरानी हमले में एरबिल में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत, 100 डॉलर के नीचे आया क्रूड ऑयल,

Iran, US Israel War News, Mojtaba khamenei, Middle East conflict Updates in Hindi: ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने सरकारी टीवी पर पढ़े गए एक बयान में कहा कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होरमुज के शिपिंग चैनल को अवरुद्ध करना जारी रखेगा। हालांकि, उनके पिता आयतुल्ला अली खामेनेई की एक हमले में मौत के बाद से मोजतबा खामेनेई अब तक सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं, और उनकी सेहत को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। 'द सन' की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हमले में घायल मोजतबा कोमा में हैं। नए शासक ने यह भी संकेत दिया कि ईरान पड़ोसी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना जारी रखेगा। इस बीच, ब्रिटेन के रक्षा सचिव जॉन हीली ने कहा कि ब्रिटेन ने रात के दौरान इराक में एक सैन्य अड्डे से दो ड्रोन मार गिराए। रूसी तेल खरीदने पर ट्रंप ने छूट दी है। इसके बाद कच्चे तेल की कीमतें प्रति बैरल 100 डॉलर के नीचे आ गई हैं।

-EU तेल-गैस सुरक्षा का ‘पुनर्मूल्यांकन’ करेगा
-ओमान में ड्रोन गिरने से दो लोगों की मौत होने की खबर है
-सऊदी अरब ने अपने क्षेत्र के ऊपर ड्रोन को मार गिराया
-इजराइल के नए हमलों के बीच तेहरान में धमाकों की आवाजें
-तुर्किये में NATO एयरबेस पर ईरान का हमला! सायरन बजा
-डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर कड़ी चेतावनी दी है
-क्रूड ऑयल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गए हैं
-अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने पर छूट दी है
-यूएस-इजराइल के खिलाफ ईरान ने शुरू की हमले की 43वीं लहर
-ईरान ने अमेरिका और इजराइल को धमकी दी है
-ईरान ने कहा है कि वह मध्य पूर्व के तेल संयंत्रों पर हमले करेगा
-अमेरिका का एक रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश हुआ

MAR 13, 2026 21:48 IST

युद्ध की वजह से लेबनान में 100 से अधिक बच्चों की मौत

इजरायल और लेबनान के बीच जारी संघर्ष में बच्चों की मौतों को लेकर गंभीर स्थिति सामने आई है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक 100 से अधिक लेबनानी बच्चों की मौत हो चुकी है।

हिजबुल्लाह द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस संघर्ष में कुल 773 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 62 महिलाएं भी शामिल हैं।

मंत्रालय के मुताबिक इस हिंसा में 1,900 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। लगातार हो रहे हमलों के कारण लेबनान के कई इलाकों में मानवीय संकट गहराता जा रहा है।
MAR 13, 2026 17:08 IST

एरबिल में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत

ईरान के ड्रोन हमलों में खाड़ी देशों को निशाना बनाए जाने और अमेरिका-इजरायल के हमलों में तेहरान को निशाना बनाए जाने के बीच, एरबिल में एक फ्रांसीसी सैनिक मारा गया और इराक में ईंधन भरने वाले एक विमान दुर्घटना में चार अमेरिकी चालक दल के सदस्य मारे गए।
MAR 13, 2026 15:10 IST

Iran, US Israel War News Live Updates: EU तेल-गैस सुरक्षा का ‘पुनर्मूल्यांकन’ करेगा

यूरोपीय संघ (EU) ने कहा है कि अगर होर्मुज़ जलडमरूमध्य लंबे समय तक बंद रहता है तो वह ब्लॉक की तेल और गैस आपूर्ति की सुरक्षा का पुनर्मूल्यांकन करेगा। संघर्ष शुरू होने के बाद इस अहम समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाज़ों की आवाजाही सीमित कर दी गई है, जिससे दुनिया भर में तेल आपूर्ति और कीमतों को लेकर चिंता बढ़ गई है। आज सुबह जारी बयान में EU ने कहा कि तेल और गैस समन्वय को लेकर कल बैठकें हुई थीं।
'यदि होर्मुज़ जलडमरूमध्य लंबे समय तक बंद रहता है या आगे और व्यवधान पैदा होते हैं, तो EU की तेल और गैस आपूर्ति की सुरक्षा का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा।'
MAR 13, 2026 15:10 IST

Iran, US Israel War News Live Updates: ट्रम्प बोले: ईरान के नए सुप्रीम लीडर शायद किसी रूप में जीवित हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उनका मानना है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर “घायल” हैं, लेकिन शायद किसी रूप में जीवित हैं। यह टिप्पणी उन्होंने उस संदेश के बाद की, जो मोजतबा खामेनेई की ओर से ईरान के सरकारी टीवी पर प्रसारित किया गया था।समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक अज्ञात ईरानी अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट दी है कि अमेरिका-इज़राइल के संयुक्त हमलों में खामेनेई “हल्के रूप से घायल” हुए थे, लेकिन इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। फॉक्स न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में, जो आज प्रसारित होना है, ट्रम्प से उस बयान पर प्रतिक्रिया पूछी गई जिसमें खामेनेई ने कहा था कि “होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बंद करने का विकल्प” ईरान के पास अभी भी मौजूद है।
MAR 13, 2026 13:26 IST

Iran, US Israel War News Live Updates: सऊदी अरब ने अपने क्षेत्र के ऊपर ड्रोन को मार गिराया

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने अपने क्षेत्र में घुसे कई ड्रोन को नष्ट कर दिया है। रक्षा मंत्रालय ने एक्स (X) पर रात भर किए गए कई पोस्ट में बताया कि उसने अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर रहे कम से कम 28 ड्रोन को मार गिराया। पिछले कुछ घंटों में मंत्रालय ने बताया कि अल-खारज गवर्नरेट और ईस्टर्न प्रोविंस जैसे इलाकों में भी ड्रोन को नष्ट किया गया है।
MAR 13, 2026 13:26 IST

Iran, US Israel War News Live Updates: इजराइल के नए हमलों के बीच तेहरान में धमाकों की आवाजें

इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान की ओर नए हमले शुरू किए हैं। टेलीग्राम पर एक पोस्ट में इजराइली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने कहा कि उन्होंने 'तेहरान में ईरानी शासन के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर हमलों की एक नई लहर शुरू की है।' पिछले कुछ मिनटों में शहर और उसके आसपास कई धमाकों की आवाजें सुने जाने की खबर है।
MAR 13, 2026 13:26 IST

Iran, US Israel War News Live Updates: ओमान में ड्रोन गिरने से दो लोगों की मौत-रिपोर्ट

ओमान में एक ड्रोन गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। ओमान न्यूज एजेंसी के अनुसार, सोहार राज्य के अल-अवाही औद्योगिक क्षेत्र में एक ड्रोन गिरा, जिससे दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। एजेंसी ने यह भी बताया कि सोहार में एक दूसरा ड्रोन खुले क्षेत्र में गिरा, लेकिन उसमें कोई घायल नहीं हुआ। ओमान की एजेंसियों ने बताया कि अधिकारी इन दोनों घटनाओं की जांच कर रहे हैं।
MAR 13, 2026 12:10 IST

Iran, US Israel War News Live Updates: NATO एयरबेस पर ईरान का हमला!

मध्य पूर्व और पश्चिम एशिया में छिड़ी ईरान, अमेरिका और इजरायल की जंग का दायरा बड़ा होने लगा है। यह तुर्किये तक पहुंच गया है। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक तुर्किये में उत्तर अटलांटक संधि संगठटन (NATO) के एयरबेस पर खतरे के सायरन की आवाज सुनी गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि तुर्किये के दक्षिणी इलाके में स्थित नाटो के इनसरलिक एयर बेस पर शुक्रवार तड़के 3.25 बजे सायरन की आवाज सुनाई दी। इसे नाटो का महत्वपूर्ण एयरबेस माना जाता है। यह एयरबेस अदाना शहर के पास स्थित है। तुर्किये की न्यूज एजेंसी अनादोलू की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस घटना पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
MAR 13, 2026 11:07 IST

Iran, US Israel War News Live Updates: मोजतबा के पेट में लगी गंभीर चोट-रिपोर्ट

'द सन' की रिपोर्ट में बताया गया कि मारे गए अयातुल्ला अली खामेनेई के 56 वर्षीय बेटे को गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल उनका इलाज तेहरान में चल रहा है। 'द सन' द्वारा क्वोट किए गए सूत्रों ने दावा किया कि नए नेता ने 'कम से कम एक पैर गंवा दिया है और उन्हें पेट या लिवर में भी गंभीर चोट लगी है।'
MAR 13, 2026 10:14 IST

Iran, US Israel War News Live Updates: सस्ता हुआ कच्चा तेल, हिज्बुल्ला के ठिकानों पर हमले

ट्रंप सरकार के अन्य देशों को समुद्र में फंसे रूसी कच्चे तेल को खरीदने की अनुमति देने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इस फैसले के बाद बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड (Brent) गिरकर 99.75 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी WTI क्रूड 94.85 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि उन्होंने देश के पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में तीन ड्रोनों को बीच में ही रोककर तबाह कर दिया है. दूसरी तरफ, इजरायली वायुसेना ने कुछ ही समय पहले बेरूत इलाके में हिजबुल्ला के एक आतंकी ठिकाने पर हमला किया है।
MAR 13, 2026 10:13 IST

Iran, US Israel War News Live Updates: तेल बाजार में राहत के लिए ट्रंप का कदम

मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष का असर वैश्विक तेल बाजार पर भी दिख रहा है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व (SPR) से 172 मिलियन बैरल तेल जारी करने की मंजूरी दे दी है। अमेरिकी ऊर्जा विभाग के मुताबिक यह प्रक्रिया अगले हफ्ते से शुरू होगी और लगभग 120 दिनों में पूरा तेल बाजार में पहुंचाया जाएगा।
MAR 13, 2026 09:13 IST

Iran, US Israel War News Live Updates: इराक के रेजिस्टेंस ग्रुप ने केसी-135 को मार गिराया

ईरान के सरकारी मीडिया ने इराक में यूएस के रि-फ्यूलिंग एयरक्रॉफ्ट क्रैश होने पर बयान जारी किया है। बयान में मिलिट्री हेडक्वार्टर्स के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि पश्चिमी ईरान में सक्रिय रेजिस्टेंस ग्रुप ने की मिसाइल दाग कर केसी-135 एयरक्राफ्ट को मार गिराया। इस विमान को उस समय मारा गया जब वह आक्रमणकारी फाइटर जेट में ईंधन भर रहा था।
MAR 13, 2026 08:24 IST

ईरान ने शुरू की हमले की 43वीं लहर

ईराने ने अपने ऑपरेशन 'ट्रू प्रॉमिस' को जारी रखते हुए अमेरिका और इजराइल के खिलाफ मिसाइल एवं ड्रोन हमलों की 43वीं लहर शुरू की है। उसने इजराइली एवं अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए।
MAR 13, 2026 07:52 IST

मध्य पूर्व के तेल-गैस संयंत्रों को तबाह कर देंगे

ईरान ने अमेरिका और इजरायल को बहुत बड़ी धमकी दी है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने चेतावनी देते हुए कहा कि युद्ध में यदि उसके तेल एवं गैस संयंत्रों को निशाना बनाया जाएगा तो वह पूरे मध्य पूर्व की ऊर्जा संरचनाओं को तबाह कर देगा। ईरान के सरकारी मीडिया की ओर से जारी बयान में सैन्य सेंट्रल ऑपरेशन कमांड के प्रवक्ता खतम अल-अनबिया ने कहा कि उयद उनके ऊर्जा संयंत्रों एवं बंदरगाहों पर सीमित हमला भी हुआ तो इसक जवाब ईरान बहुत जोरदार तरीके से देगा।
MAR 12, 2026 18:53 IST

युद्ध की वजह से लेबनान में अब तक 687 लोगों की मौत

लेबनान में जारी हमलों के बीच मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 2 मार्च से शुरू हुए इजरायल के हमलों में अब तक कम से कम 687 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार जारी सैन्य कार्रवाई के कारण हालात बेहद गंभीर होते जा रहे हैं।

लेबनान के सूचना मंत्री Paul Morcos ने बताया कि मरने वालों में बड़ी संख्या आम नागरिकों की है। मृतकों में 98 बच्चे और 52 महिलाएं भी शामिल हैं, जिससे हमलों की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

लगातार हो रही बमबारी और सैन्य कार्रवाई के कारण कई इलाकों में लोगों को अपने घर छोड़ने पड़ रहे हैं। अस्पतालों पर दबाव बढ़ गया है और राहत सेवाओं को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हमले इसी तरह जारी रहे तो लेबनान में मानवीय संकट और गहरा सकता है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हो रहे हैं और जरूरी सुविधाओं की कमी बढ़ती जा रही है।
MAR 12, 2026 17:11 IST

युद्ध की वजह से अब तक लाख लोगों ने छोड़ा अपना घर: यूएनएचआरसी

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच ईरान में बड़ा मानवीय संकट पैदा हो गया है। यूएनएचआरसी (UNHCR) के अनुसार युद्ध की वजह से अब तक करीब 3.2 मिलियन (32 लाख) लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो चुके हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा लोग राजधानी Tehran और अन्य बड़े शहरों से पलायन कर रहे हैं। भारी हमलों और सुरक्षा खतरे के कारण लोग देश के उत्तरी इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों की ओर जा रहे हैं, जहां उन्हें अपेक्षाकृत सुरक्षित जगह मिल सके।

संयुक्त राष्ट्र एजेंसी का कहना है कि लगातार हो रहे हवाई हमलों और सैन्य कार्रवाई के कारण शहरों में रहना मुश्किल होता जा रहा है। हजारों परिवार अपने घर छोड़कर अस्थायी शरण स्थलों, गांवों या रिश्तेदारों के यहां शरण ले रहे हैं।
MAR 12, 2026 14:07 IST

Iran-US War News Live: दुबई में सुना गया बहुत तेज धमाका

दुबई के डाउनटाउन में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। एएफपी संवाददाता के अनुसार इनमें से एक धमाका बहुत तेज था। बताया गया है कि यह घटनाएं उस समय हुईं जब ईरान अमेरिका और इजराइल के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखे हुए है। संवाददाता ने बताया कि धमाकों के बाद एक रिहायशी इलाके के ऊपर छोटे-छोटे धुएं के गुबार उठते हुए दिखाई दिए। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर रख रही हैं. खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष के कारण कई जगहों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की आशंका बनी हुई है, जिससे पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
MAR 12, 2026 12:56 IST

Iran, US Israel War News Live Updates:पेशावर में अपना दूतावास बंद करेगा US

अमेरिकी विदेश मंत्रालय पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को स्थायी रूप से बंद करेगा जो अफगान सीमा के सबसे नजदीक स्थित अमेरिकी राजनयिक मिशन था और 2001 में अफगानिस्तान पर अमेरिका के हमले से पहले तथा बाद में एक प्राथमिक संचालन और रसद केंद्र था। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) द्वारा बुधवार को प्राप्त अधिसूचना की एक प्रति के अनुसार, मंत्रालय ने इस सप्ताह कांग्रेस को वाणिज्य दूतावास को बंद करने के अपने इरादे के बारे में सूचित किया और कहा कि इससे प्रति वर्ष 75 लाख अमेरिकी डॉलर की बचत होगी तथा पाकिस्तान में अमेरिकी राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने की उसकी क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
MAR 12, 2026 12:28 IST

Iran, US Israel War News Live Updates: तेल टैंकर पर हमले में भारतीय नागरिक की मौत

इराक के बसरा के पास जलक्षेत्र में अमेरिकी स्वामित्व वाले एक तेल टैंकर पर हुए हमले में भारतीय चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई। इराक स्थित भारतीय दूतावास ने मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि जहाज पर सवार भारतीय चालक दल के 15 सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है पिछले कुछ दिनों में ईरानी सेना ने फारस की खाड़ी में वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाया है। इराक में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर कहा, '11 मार्च, 2026 को मार्शल द्वीप समूह के ध्वज वाले अमेरिकी स्वामित्व के कच्चे तेल के टैंकर ’सेफसी विष्णु’ पर इराक के बसरा के पास हमला किया गया, जिसमें दुर्भाग्य से भारतीय चालक दल के एक सदस्य की जान चली गई।’ दूतावास ने कहा, 'शेष बचे 15 भारतीय चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।’ दूतावास ने कहा कि वह इराकी अधिकारियों और बचाए गए भारतीय नाविकों के साथ नियमित संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कराया जा रहा है। दूतावास ने 'मारे गए चालक दल के सदस्य के परिवार के प्रति गहरी संवेदना’ व्यक्त की।
MAR 12, 2026 12:09 IST

Iran, US Israel War News Live Updates: यूएस के मालिकाना हक वाले टैंकर पर हमला

इससे पहले फारस की खाड़ी में बसरा के दक्षिणी इलाके में बुधवार को दो तेल टैंकरों पर हमला होने की रिपोर्ट आई। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक तेल टैंकरों पर हुए विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति के मारे जाने की बात कही गई है। समझा जा रहा है कि तेल टैकरों पर ये हमला ईरान की तरफ से किया गया है। तेल टैंकरों पर इस हमले के बाद इस समुद्री मार्ग से गुजरने वाले तेल टैंकरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। हमले में यूएस के टैंकर 'सेफसी विष्णु' को निशाना बनाया गया है। सेफसी विष्णु का रजिस्टर्ड मालिक US की कंपनी सेफसी ट्रांसपोर्ट इंक है जबकि जफिरोस का मालिकाना हक ग्रीस की एक कंपनी के पास है। सेफसी ट्रांसपोर्ट ने इस हमले पर अभी कोई जवाब नहीं दिया है।