LIVE

Iran, US-Israel War News Updates: इजराइल-हिज्बुल्लाह युद्ध में अब तक 1368 लोग मारे गए, फाइटर प्लेन का 1 पायलट अभी भी लापता

Iran, US-Israel War News Updates in Hindi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध से निकलने के संकेत दिए हैं। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका दो या तीन सप्ताह में ईरान युद्ध को खत्म कर सकता है लेकिन इसके पहले वह सुनिश्चित करेगी कि ईरान की रीजिम न्यूक्लियर हथियार बनाने की स्थिति में न रहे। ओवल ऑफिस में मीडिया को संबोधित करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि शांति समझौते के लिए ईरान गिड़गिड़ा रहा है। इसके पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि ईरान युद्ध को खत्म करना चाहता है लेकिन इस बात की गारंटी मिलनी चाहिए कि उस पर दोबारा से हमला न हो।
iran us israel war news today
Iran, US-Israel War News Updates in Hindi: इस बीच, रिपोर्ट यह भी है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सीजफायर के लिए अपनी कोशिशें तेज कर रहे हैं। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि आईडीएफ के हले में कम से कम सात लोगों की मौत हुई है। जबकि आईडीएफ ने कहा है कि बेरूत में हुए हमलों में उसने हिज्बुल्ला के एक कमांडर और दो अन्य वरिष्ठ कमांडरों को मार गिराया है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप बुधवार रात (भारतीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े छह बजे) देश को संबोधित करेंगे। इजराइल ने कथित रूप से रासायनिक हथियार कार्यक्रम में इस्तेमाल के लिए ईरान सरकार को फेंटालिन की आपूर्ति करने वाले वाली एक फैक्टरी पर हमला किया है।

-फाइटर प्लेन का 1 पायलट अभी भी लापता
-ईरान के हमले में हमारे संयंत्र को नुकसान पहुंचा: कुवैत
-कुवैत की मीना अल-अहमदी तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला
-ईरान ने अमेरिका के एक और एफ-35 को मार गिराने का दावा किया
-मध्य पूर्व के हालात पर आई चीन ने US को चेताया
-हिज़्बुल्लाह ने IDF पर हमले का दावा किया
-सायरन बजने के बाद बहरीन में शांति बनाए रखने की अपील
-ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान पर बहुत भीषण हमला करेंगे
-तेल की कीमतों में उछाल और शेयर बाजार में गिरावट
-ईरान को लेकर आगे क्या हासिल करना है
-नाटो से निकल सकता है अमेरिका
-यूएई में गिरते मलबे से व्यक्ति की मौत
-होर्मुज फिर खुलेगा, लेकिन ट्रंप के लिए नहीं- ईरान
-कतर के तट के पास टैंकर पर हमला
Apr 3, 2026 | 11:06 PM IST

दक्षिण कोरिया-फ्रांस ने होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा और ऊर्जा सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो ने होर्मुज स्‍ट्रेट के माध्यम से सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने और मध्य पूर्व में युद्ध के व्यापक प्रभाव को कम करने के लिए साथ काम करने पर सहमति जताई है।

ली ने मैक्रो के साथ शिखर वार्ता के दौरान वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं में अनिश्चितताओं को लेकर अपनी चिंताओं को साझा किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने आर्थिक संबंधों को गहरा करने और सुरक्षा मामलों में समन्वय मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
Apr 3, 2026 | 09:15 PM IST

होर्मुज जलडमरूमध्य पर बहरीन के प्रस्ताव पर UNSC में शनिवार को वोटिंग

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) शनिवार को बहरीन द्वारा पेश किए गए उस महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मतदान करेगी, जिसका उद्देश्य तनावपूर्ण हालात के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखना और इसका सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करना है। यह प्रस्ताव ऐसे समय आया है जब चीन और रूस ने इसके पूर्व संस्करणों पर आपत्ति जताई थी,विशेषकर उस भाषा पर जो देशों को “बल प्रयोग” की अनुमति देती थी।
Apr 3, 2026 | 08:30 PM IST

इजराइल-हिज़्बुल्लाह युद्ध में अब तक 1368 लोग मारे गए

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इजराइली हवाई हमलों में 1,368 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4,138 लोग घायल हैं। केवल पिछले 24 घंटों में 23 लोगों की मौत और 98 घायल होने की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, मरने वालों में 125 बच्चे और 91 महिलाएं शामिल हैं। यह हमले उस समय शुरू हुए जब 2 मार्च को हिज़्बुल्लाह ने ईरान के समर्थन में उत्तरी इजराइल की ओर रॉकेट दागे थे, जिसके बाद इजराइल ने पूरे लेबनान में तीव्र हवाई हमले शुरू कर दिए।

मानवाधिकार संकट को और गंभीर बनाते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक 53 स्वास्थ्यकर्मी मारे जा चुके हैं।
Apr 3, 2026 | 06:34 PM IST

ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी

अमेरिका और इजराइल द्वारा करज के पास स्थित ईरान का B1 पुल ध्वस्त करने के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ईरान को सीधी धमकी दी है।उन्होंने अपने बयान में होर्मुज जलडमरूमध्य को खुलवाने,तेल पर नियंत्रण करने और वैश्विक स्तर पर भारी मुनाफा कमाने की बात कही है।
Apr 3, 2026 | 05:19 PM IST

ईरान का यूएस फाइटर पायलट को पकड़ने का दावा

ईरान ने यूएस के फाइटर पायलट को पकड़ने का दावा किया है। ईरान ने कहा है कि अमेरिकी पायलट को ईरानी सेना ने पकड़ा है।
Apr 3, 2026 | 03:06 PM IST

Iran War Live Updates:ईरान के हमले में हमारे संयंत्र को नुकसान पहुंचा: कुवैत

कुवैत ने शुक्रवार को कहा कि ईरान के हमले में एक विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा है। यह हमला शुक्रवार सुबह एक तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले के बाद हुआ। कुवैत ने विस्तार से बताए बिना कहा कि विलवणीकरण संयंत्र पर हमले से ’’संयंत्र के कुछ घटकों को नुकसान’’ पहुंचा है। खारे पानी को पीने योग्य बनाने की प्रक्रिया खाड़ी के अरब देशों और ईरान के लिए अधिकतर पानी की आपूर्ति करती है, जिससे फारस की खाड़ी के खारे पानी को रेगिस्तानी क्षेत्र के लिए पीने योग्य पानी में परिवर्तित किया जाता है। विलवणीकरण खाड़ी के अरब देशों और ईरान के लिए पानी का मुख्य स्रोत है। इस प्रक्रिया के माध्यम से फारस की खाड़ी के खारे पानी को पीने योग्य पानी में बदला जाता है।
Apr 3, 2026 | 01:16 PM IST

कुवैत की मीना अल-अहमदी तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला

ईरान ने शुक्रवार को कुवैत की मीना अल-अहमदी तेल रिफाइनरी पर ड्रोन से हमले किए, जिससे वहां आग लग गयी। सरकारी कंपनी कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने हमले की पुष्टि करते हुए एक बयान जारी किया और कहा कि दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। कंपनी ने बताया कि इस हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। कुवैत में तीन तेल रिफाइनरियां हैं। मीना अल-अहमदी रिफाइनरी पर युद्ध के दौरान कई बार हमला हो चुका है। ये रिफाइनरियां कुवैत के तेल उत्पादन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इनके बिना कुओं से निकाले गए तेल को कहीं भेजा नहीं जा सकता और उत्पादन बंद करना पड़ता है। रिफाइनरियों को दोबारा शुरू करना काफी समय लेने वाला काम होता है और जब तक वे फिर से चालू नहीं होतीं, तब तक तेल कुएं बड़े पैमाने पर निष्क्रिय पड़े रहते हैं।
Apr 3, 2026 | 10:51 AM IST

<sub>Iran War Live Updates: ईरान का दावा-मार गिराया US का दूसरा F-35</sub>

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने अमेरिका के एक और एफ-35 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है। रॉयटर्स ने मेहर न्यूज एजेंसी के हवाले से यह रिपोर्ट दी है।
Apr 3, 2026 | 09:26 AM IST

Iran War Live Updates: मध्य पूर्व के हालात पर आई चीन ने US को चेताया

ईरान-अमेरिका, इजरायल युद्ध पर आम तौर पर चुप रहने वाले चीन ने प्रतिक्रिया दी है। संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि ने इस युद्ध को लेकर अमेरिका-इजराइल को चेताया है। उन्होंने कहा कि मध्य पूर्व में किसी भी तरह के सैन्य कार्रवाई का चीन विरोध करता है। फू कॉन्ग ने कहा कि 'इस तरह की कार्रवाई अवैध एवं मनमाने तरीके से बल के इस्तेमाल वैध बना देगी।'
Apr 3, 2026 | 08:09 AM IST

Iran War Live Updates: हिज़्बुल्लाह ने IDF पर हमले का दावा किया

हिज़्बुल्लाह ने कहा कि उसके लड़ाकों ने इज़रायली बलों पर कई हमले किए, जिनमें दक्षिणी लेबनान के अल-बय्याधा के दीर हन्ना इलाके में एक विस्फोटक उपकरण को विस्फोटित करना शामिल है, अल जज़ीरा ने रिपोर्ट किया। समूह ने यह भी दावा किया कि उसने मलकिया और डिशोन बस्तियों में इज़रायली सैनिकों के जमावड़ों को रॉकेट हमलों से निशाना बनाया।
Apr 3, 2026 | 08:08 AM IST

Iran War Live Updates:सायरन बजने के बाद बहरीन में शांति बनाए रखने की अपील

यूएस-ईरान युद्ध लाइव अपडेट: बहरीन के गृह मंत्रालय ने निवासियों को शांत रहने और नजदीकी सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है, क्योंकि पिछले एक घंटे में दूसरी बार सायरन बजाए गए।
Apr 2, 2026 | 11:43 PM IST

ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी की हालत गंभीर

ईरान के पूर्व विदेश मंत्री और सुप्रीम लीडर के सलाहकार कमाल खराजी की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार एयर स्ट्राइक में उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि खराजी घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान में उनके घर पर हमला हुआ। इस हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईरानी मीडिया और स्थानीय रिपोर्ट्स में इसे एक 'हत्या की कोशिश' बताया गया है। खराजी ईरान की 'स्ट्रेटेजिक फॉरेन रिलेशंस काउंसिल' के अध्यक्ष हैं। यह संस्था सीधे देश के सर्वोच्च नेता को सलाह देती है और विदेश नीति से जुड़े बड़े फैसलों में अहम भूमिका निभाती है।
Apr 2, 2026 | 11:26 PM IST

ईरान ने लॉन्च की 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' की 90वीं वेव

ईरान ने 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत 93वीं वेव के दूसरे फेज की शुरुआत की। ईरान इस ऑपरेशन में इजरायल में स्थित हवाई अड्डों और सैन्य केंद्रों के साथ-साथ कुवैत, सऊदी अरब और एक प्रारंभिक चेतावनी रडार में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है।
Apr 2, 2026 | 08:41 PM IST

'अब जंग रोकने का समय...', UN महासचिव ने US-इजरायल को दिया कड़ा संदेश

संयुक्त राष्ट्र (United Nation) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गुरुवार को अमेरिका और इजरायल को एक कड़ा संदेश जारी करते हुए कहा कि अब जंग को रोकने का समय है। उन्होंने कहा कि युद्ध से भारी तबाही हुई, अब तत्काल शांति जरूरी है। यूएन महासचिव ने ईरान को भी चेतावनी जारी करते हुए पड़ोसियों पर हमले बंद करने को कहा।
Apr 2, 2026 | 07:15 PM IST

'दूसरे देशों की लड़ाई का शिकार बना लेबनान: PM नवाफ सलाम

लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने गुरुवार को कहा कि हम अरब और अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। साथ ही उन्होंने युद्ध रोकने के लिए त्वरित कूटनीतिक प्रयासों की अपील की। उन्होंने
Apr 2, 2026 | 07:08 PM IST

'US में ईरान का समर्थन करने वालों को धन्यवाद', रिवोल्यूशनरी गार्ड ने मिसाइलों में लिखा संदेश

ईरानी सरकारी टेलीविजन ने गुरुवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें रिवोल्यूशनरी गार्ड के सैनिकों को मिसाइलों पर ट्रंप विरोधी संदेश लिखते हुए दिखाया गया। दरअसल, रिवोल्यूशनरी गार्ड अमेरिका पर मिसाइल दागने से पहले उन पर संदेश लिख रहे हैं।

इन संदेशों में से एक में लिखा था- ''उन सभी लोगों का धन्यवाद, जो अमेरिका में रहते हुए भी व्हाइट हाउस में मौजूद अपराधी गिरोह द्वारा छेड़े गए युद्ध की निंदा करते हैं।''
Apr 2, 2026 | 01:28 PM IST

Iran War Live Updates: हम अपने हितों की रक्षा करेंगे-मार्को रुबियो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की स्पीच के बाद विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ट्रंप ने दुनिया के सामने अपने उद्देश्यों को स्पष्ट कर दिया। उनके शब्दों ने ये मैसेज दिया है कि अमेरिका अपने नागरिकों और हितों की रक्षा करेगा। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने आज रात एक शानदार भाषण दिया. उन्होंने ईरान में हमारे उद्देश्यों को स्पष्ट रूप से बताया है, जिसमें उनके हथियार कारखानों को नष्ट करना।
Apr 2, 2026 | 11:09 AM IST

US ने अपने नागरिकों से इराक तुरंत छोड़ने के लिए कहा

बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों से तुरंत इराक छोड़ने की अपील की है। दूतावास ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों के भीतर मध्य बगदाद में हमलों का खतरा हो सकता है।
Apr 2, 2026 | 11:02 AM IST

Iran War Live Updates: तेल की कीमतों में उछाल और शेयर बाजार में गिरावट

एशिया में सुबह के कारोबार के दौरान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बाद तेल की कीमतों में तेजी आई और शेयर बाजार गिर गए। उनके भाषण से वैश्विक बाजारों को यह भरोसा नहीं मिला कि युद्ध जल्द खत्म होने वाला है या होर्मुज़ जलडमरूमध्य के जरिए शिपिंग सामान्य होगी। ट्रंप के भाषण खत्म होते ही ब्रेंट क्रूड (वैश्विक तेल मानक) की कीमत 5% बढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल हो गई। एशियाई शेयर बाजारों में भी गिरावट शुरू हो गई। हालांकि ट्रंप ने दो से तीन हफ्तों की अपनी समयसीमा दोहराई, लेकिन उन्होंने निवेशकों को यह नहीं बताया कि यह युद्ध आखिर कैसे खत्म होगा। ईरान को 'पाषाण युग में पहुंचाने' की धमकी भी बाजारों को भरोसा दिलाने में नाकाम रही। भले ही इस महीने संघर्ष खत्म हो जाए, लेकिन होर्मुज़ जलडमरूमध्य से सामान्य शिपिंग बहाल होने में काफी समय लगेगा।
Apr 2, 2026 | 11:02 AM IST

Iran War Live Updates: 'ईरान को लेकर आगे क्या हासिल करना है'

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के उद्देश्य का समर्थन करता है, लेकिन अब यह स्पष्ट नहीं है कि आगे क्या हासिल करना बाकी है या इस संघर्ष का अंतिम लक्ष्य क्या है। उन्होंने ये टिप्पणियां नेशनल प्रेस क्लब में अपने संबोधन के दौरान कीं, जो ट्रंप के भाषण के समय ही चल रहा था। जब उनसे ट्रंप द्वारा तय की गई समयसीमा के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि 'इस संघर्ष की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया से कोई सलाह-मशविरा नहीं किया गया था।' उन्होंने कहा, 'मैंने साफ तौर पर कहा है कि हम तनाव कम होते देखना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि इस संघर्ष के अंत को लेकर ज्यादा स्पष्टता हो।'
Apr 2, 2026 | 10:21 AM IST

Iran War Live Updates: ट्रंप बोले-ईरान में अमेरिकी सेना जल्द ‘काम खत्म करेगी'

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि अमेरिकी सेना ईरान में जल्द ही काम खत्म कर देगी क्योंकि मुख्य रणनीतिक उद्देश्य पूरे होने वाले हैं। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के खिलाफ युद्ध में उनके लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और ये लक्ष्य हैं ईरान की मिसाइल उत्पादन क्षमता एवं नौसेना को नष्ट करना तथा यह सुनिश्चित करना कि उसके लिए काम करने वाले छद्म संगठन अब क्षेत्र को अस्थिर नहीं कर सकें और ईरान परमाणु हथियार नहीं बना सके।
Apr 1, 2026 | 11:41 PM IST

तेहरान में उठ रहा धुएं का गुबार

ईरान की राजधानी तेहरान के आसमान में काले धुएं का गुबार उठता हुआ देखा गया है। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी की फुटेज में अमेरिकी-इजरायली हमलों के बाद शहर के ऊपर धुएं के बड़े-बड़े बादल उठते हुए दिखाई दिए। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का पहला महीना पूरा हो गया और ईरान पर हमले लगातार जारी हैं।
Apr 1, 2026 | 11:37 PM IST

ट्रंप के बदले सुर, बोले- ईरान यूरेनियम संवर्धन को लेकर अब ज्यादा चिंता नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें ईरान के समृद्ध यूरेनियम को लेकर अब ज्यादा चिंता नहीं है। उन्होंने पहले कहा था कि इस युद्ध का एक मुख्य उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना था, और बुधवार को रॉयटर्स से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि यह लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। हालांकि, यह कैसे हुआ, यह स्पष्ट नहीं है। माना जाता है कि ईरान का समृद्ध यूरेनियम भंडार, जिसका उपयोग परमाणु हथियार बनाने में हो सकता है, एक पहाड़ी के नीचे स्थित सुविधा के मलबे में दबा हुआ है, जिस पर पिछले साल जून में हमले हुए थे। ट्रंप ने पहले कहा था कि किसी समझौते की स्थिति में अमेरिका उस यूरेनियम को अपने कब्जे में ले सकता है।

लेकिन अब उन्होंने कहा कि वह इतना गहराई में जमीन के नीचे है कि मुझे उसकी परवाह नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका सैटेलाइट के जरिए उस पर लगातार नजर रखेगा। ट्रंप ने दावा किया कि अब ईरान परमाणु हथियार विकसित करने में 'असमर्थ' है।
Apr 1, 2026 | 11:12 PM IST

इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई: खामेनेई

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने बुधवार को इजरायल और अमेरिका के खिलाफ प्रतिरोध का समर्थन जारी रखा। उन्होंने कहा कि मैं पूरी दृढ़ता से घोषणा करता हूं कि इमाम खामेनेई और शहीद नेता के दिखाए रास्ते पर चलते हुए इस्लामिक गणराज्य ईरान की निरंतर नीति यह है कि वह ज़ायोनी-अमेरिकी दुश्मन के खिलाफ ‘प्रतिरोध’ का समर्थन जारी रखेगा।
Apr 1, 2026 | 09:03 PM IST

ईरान ने दो अमेरिकी रीपर ड्रोनों को किया तबाह

अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया कि ईरान ने दो अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोनों को तबाह कर दिया है। इसी के साथ ही अबतक 16 रीपर ड्रोन नष्ट हो चुके हैं।
Apr 1, 2026 | 06:55 PM IST

ईरान ने की सीजफायर की अपील: ट्रंप का ताजा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा किया कि ईरान के नए नेतृत्व ने अमेरिका से युद्धविराम की अपील की है। उन्होंने कहा कि नए ईरानी राष्ट्रपति पुराने नेताओं की तुलना में कम कट्टर और अधिक बुद्धिमान हैं। हालांकि, अमेरिका सीजफायर पर तभी विचार करेगा जब होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोला जाएगा और वह स्वतंत्र और सुरक्षित हो जाएगा।
Apr 1, 2026 | 05:41 PM IST

अमेरिका ने ईरान के रिहाइशी इलाके पर हमलों के आरोपों को किया खारिज

अमेरिका ने ईरान के लामेर्द स्थित रिहाइशी इलाके पर हमले के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। हाल ही में कई मीडिया संस्थानों ने इस आरोप को प्रसारित किया कि 28 फ़रवरी को ईरान के लामेर्द शहर में अमेरिकी बलों ने एक स्पोर्ट्स हॉल और रिहाइशी इलाक़े पर हमला किया था। इन रिपोर्टों की जांच के बाद, अमेरिकी सेंट्रल कमान ने पुष्टि की है कि ये आरोप झूठे हैं।
Apr 1, 2026 | 05:37 PM IST

ईरान पर हुए हवाई हमले में रेड क्रिसेंट के वॉलंटियर की मौत

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ़ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज के मुताबिक, मंगलवार को देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में हुए एक हवाई हमले में ईरानी रेड क्रिसेंट का एक वॉलंटियर मारा गया। संगठन ने बुधवार को बताया कि अलीरेजा जंजन प्रांत के एक क्लिनिक में अपनी सेवाएं दे रहे थे, तभी पास में स्थित जंजन के धार्मिक स्थल 'आजम हुसैनिया' पर हवाई हमला हुआ। IFRC ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान में रेड क्रिसेंट के तीसरे वॉलंटियर की मौत हुई है।
Apr 1, 2026 | 05:34 PM IST

होर्मुज से बांग्लादेश आएंगे ईंधन से भरे 6 जहाज; ईरान का बड़ा ऐलान

ईरान ने बांग्लादेश के 6 ईंधन जहाजों को दी सुरक्षित रास्ते की मंजूरी दी है। ईरान सिक्योरिटी काउंसिल के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट से बांग्लादेश के 9 फ्यूल टैंकर सुरक्षित गुजरेंगे।
Apr 1, 2026 | 04:14 PM IST

UAE में ड्रोन हमले में एक और भारतीय घायल

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की समाचार एजेंसी WAM के मुताबिक, यूएई में बुधवार को हुए एक ड्रोन हमले के दौरान एक भारतीय नागरिक घायल हो गया। बकौल रिपोर्ट, जब एयर डिफेंस सिस्टम ने ड्रोन को निष्क्रिय किया तो उम अल थौब के एक औद्योगिक क्षेत्र के पास उसके क्षर्रे गिरे। जिसकी चपेट में आने से भारतीय नागरिक घायल हो गया।
Apr 1, 2026 | 03:47 PM IST

ट्रंप की आलोचना के NATO के साथ मजबूती से खड़े दिखे स्टार्मर

जब कीर स्टार्मर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बारे में पूछा गया, जो उन्होंने 'डेली टेलीग्राफ' अखबार को दिया था कि वे NATO से बाहर निकलने पर विचार कर रहे हैं तो ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन "NATO के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।" स्टार्मर ने इसे "दुनिया का अब तक का सबसे प्रभावी सैन्य गठबंधन" बताया।
Apr 1, 2026 | 02:29 PM IST

...तो हम युद्ध समाप्त करने को तैयार-इजराइल

भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने सोमवार को कहा कि ’अगर ईरान अपना रुख बदलता है तो हम युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार हैं।’ पश्चिम एशिया में ईरान तथा अमेरिका एवं इजराइल के बीच 17 दिनों से लड़ाई चल रही है। अजार ने यहां पत्रकारों से कहा कि पिछले कुछ दिनों में इजराइल ने अमेरिका तथा क्षेत्र के अन्य देशों में अपने साझेदारों के जरिए ’’कूटनीतिक माध्यमों’’ से बातचीत की ।
Apr 1, 2026 | 12:18 PM IST

Iran War Live Updates: यूएई में गिरते मलबे से व्यक्ति की मौत

संयुक्त अरब अमीरात में एक इंटरसेप्ट किए गए ड्रोन के मलबे के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार यह घटना फ़ुजैरा अमीरात के अल रिफा स्थित एक फार्म पर हुई। फुजैरा मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में बताया कि मृतक बांग्लादेशी नागरिक था। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कल बताया कि युद्ध की शुरुआत से अब तक देश ने 1977 ड्रोन और 433 बैलिस्टिक मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया है।
Apr 1, 2026 | 10:45 AM IST

Iran War Live Updates: होर्मुज फिर खुलेगा, लेकिन आपके लिए नहीं, ईरानी सांसद का ट्रंप को संदेश

ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से डोनाल्ड ट्रंप को संदेश देते हुए कहा: "हॉर्मुज जलडमरूमध्य निश्चित रूप से फिर खुलेगा, लेकिन आपके लिए नहीं; यह उनके लिए खुला रहेगा जो ईरान के नए कानूनों का पालन करेंगे।"अजीजी ने यह भी कहा कि "47 वर्षों की मेहमाननवाजी अब हमेशा के लिए खत्म हो गई है", जो 1979 की ईरानी क्रांति के बाद के समय को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा, "ट्रंप ने आखिरकार अपने ‘रीजिम चेंज’ के सपने को पूरा कर लिया है—लेकिन यह क्षेत्र के समुद्री शासन में हुआ है!" सोमवार को अर्ध-आधिकारिक फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर टोल (शुल्क) लगाने की योजना को मंजूरी दे दी है।
Apr 1, 2026 | 10:44 AM IST

Iran War Live Updates: कतर के तट के पास टैंकर पर हमला

ब्रिटेन की समुद्री एजेंसी के अनुसार, दोहा के तट के पास एक टैंकर पर "अज्ञात प्रोजेक्टाइल" से हमला किया गया है। एजेंसी के अनुसार, जहाज के बाएं हिस्से (पोर्ट साइड) पर हमला हुआ, जिससे पानी की सतह के ऊपर ढांचे (हुल) को नुकसान पहुंचा, लेकिन सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। एजेंसी ने बताया कि इस घटना की जांच जारी है और इसका कोई पर्यावरणीय प्रभाव नहीं पड़ा है। यह हमला उस घटना के एक दिन बाद हुआ है, जब कुवैत और सऊदी अरब से दो मिलियन बैरल तेल ले जा रहे एक टैंकर पर ईरान के ड्रोन से हमला किया गया था, जब वह दुबई के तट के पास खड़ा था। इस हमले के बाद आग लग गई थी, जिसे बाद में बुझा दिया गया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित और बिना किसी चोट के हैं।
Apr 1, 2026 | 10:44 AM IST

Iran War Live Updates: इजराइल ने ईरान में फैक्टरी पर हमला किया

इजराइल ने कथित रूप से रासायनिक हथियार कार्यक्रम में इस्तेमाल के लिए ईरान सरकार को फेंटालिन की आपूर्ति करने वाले वाली एक फैक्टरी पर हमला किया है। ईरान ने तोफीघ डारू फैक्टरी पर हमले की पुष्टि की लेकिन उसने साथ ही कहा कि यह फैक्टरी केवल अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाली ऐसी दवाओं की आपूर्ति करती थी जिनका उपयोग चिकित्सकीय प्रक्रियाओं में होता है। इजराइल और ईरान ने बताया कि यह हमला मंगलवार को किया गया। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तेहरान स्थित फैक्टरी की एक तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, इजराइल के युद्ध अपराधी दवा कंपनियों पर अब खुलेआम और बेशर्मी से बमबारी कर रहे हैं।
Apr 1, 2026 | 10:42 AM IST

Iran War Live Updates: UAE ने ईरानियों के प्रवेश, पारगमन पर रोक लगाई

संयुक्त अरब अमीरात ने युद्ध के दौरान ईरानी नागरिकों के देश में प्रवेश और पारगमन पर रोक लगा दी है। तीन प्रमुख विमानन कंपनियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। लंबी दूरी की उड़ानें संचालित करने वाली विमानन कंपनियों एमिरेट्स और एतिहाद तथा कम लागत वाली उड़ान सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी फ्लाईदुबई ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी। हालांकि इन नियमों को लेकर अभी अधिक स्पष्टता नहीं हैं। विमानन कंपनियों ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि गोल्डन वीजा धारक यानी देश में 10 साल का निवास परमिट पाए लोग अब भी प्रवेश कर सकते हैं। अधिकारियों ने इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की लेकिन यह कदम ऐसे वक्त में उठाया गया है जब दुबई में स्थित ’ईरानियन हॉस्पिटल’ और ’ईरानियन क्लब’ बंद कर दिए गए हैं। ये दोनों संस्थान दुबई में लंबे समय से सेवाएं दे रहे थे।
Apr 1, 2026 | 10:42 AM IST

Iran War Live Updates: ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ: नेतन्याहू

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ’अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू ने दावा किया कि अमेरिका के साथ संयुक्त अभियानों ने ईरानी शासन की जड़े ’हिला दी’ हैं। अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी से ईरान के खिलाफ संयुक्त हमले शुरू किए थे, जिसका जवाब देते हुए ईरान ने भी हमले किए। इससे युद्ध पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैल गया। नेतन्याहू ने कहा, 'अमेरिका के साथ संयुक्त अभियान के एक महीने के भीतर हम उस आतंक के शासन को कुचल रहे हैं, जो ’अमेरिका मुर्दाबाद, इजराइल मुर्दाबाद’ के नारे लगा रहा था।' उन्होंने कहा कि अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है और हमने शासन की जड़े हिला दी हैं, देर-सवेर यह ढह जाएगा।