मध्य पूर्व में फिर तेज हुई जंग, ईरान का दावा-F-35, F-15 हैंगर्स पर किए हमले, जॉर्डन ने इंटरसेप्ट कीं मिसाइलें

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की सेनाओं ने ईरान के पांच कच्चे तेल के टैंकरों को नष्ट कर दिया है। यह जवाबी कार्रवाई तब की गई जब IRGC ने पिछले दो दिनों में अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत को दो बार बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश की।

US Iran War: मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर संघर्ष शुरू हो गया है। दोनों तरफ से वार और पलटवार हुए हैं। ईरान का कहना है कि उसने जॉर्जन में अमेरिकी फाइटर प्लेन F-35 और F-15 हैंगर्स पर हमले किए हैं जबकि जॉर्डन का दावा है कि उसने ईरान की तरफ से दागी गईं 18 से 20 मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया।

IRGC

आईआरजीसी ने अमेरिकी फाइटर प्लेन पर हमले किए।

हमले को ‘या हैदर अल-करार’ नाम दिया

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की एयरोस्पेस फोर्स ने इस हमले को ‘या हैदर अल-करार’ नाम दिया है और इसे पांच ईरानी टैंकरों के नष्ट किए जाने का बदला बताया। IRGC के मुताबिक, ठोस और तरल ईंधन वाली बैलिस्टिक मिसाइलों के मिश्रण से किए गए हमले में F-35, F-16 और F-15 लड़ाकू विमानों के मेंटेनेंस हैंगर, फॉरवर्ड हैंगर और शेल्टर निशाना बने, जिससे भारी नुकसान हुआ।

End of Feed