ईरान में कैंसर अस्पताल के पास भीषण हमला, कीमोथेरेपी करा रहे 211 बच्चे सुरक्षित निकाले गए; US पर भड़का तेहरान

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच, ईरान ने अमेरिका पर दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित एक कैंसर अस्पताल भीषण हवाई हमलों का आरोप लगाया।

US Iran Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच, ईरान ने अमेरिका पर दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित एक कैंसर अस्पताल भीषण हवाई हमलों का आरोप लगाया। साथ ही, इस अमेरिकी कार्रवाई को 'बर्बर हमला' करार दिया।

Iran Hospital

ईरान में कैंसर अस्पताल के पास भीषण हमला (फोटो साभार: @IRIMFA_SPOX)

ईरान का कहना है कि अस्पताल को पास में हुए हवाई हमलों के चलते खाली कराना पड़ा, जिससे गंभीर रूप से बीमार मरीजों और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इन हमलों के चलते ऐसे हालात उत्पन्न हो गए कि आनन-फानन में कीमोथेरेपी करा रहे बच्चों को अस्पताल से निकालना पड़ा।

End of Feed